सांसद मनीष तिवारी द्वारा बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब रोड के नवीनीकरण की शुरुआत

by

37.73 किलोमीटर लंबे रोड को 40.2 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा करके दोबारा बनाया जाएगा
गढ़शंकर/नवांशहर, 25 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लंबे वक्त से लटके आ रही बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब रोड के नवीनीकरण के कार्य के उद्घाटन के साथ आज शुरुआत कर दी गई। इस 37.73 किलोमीटर लंबे रोड को 40.2 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा करके दोबारा बनाया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद तिवारी ने कहा कि यह सड़क सिखों के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर को श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब के साथ जोड़ती है और यह रास्ता आगे माता नयना देवी को जाता है। लेकिन अफसोस है कि लंबे वक्त से लोगों की चल रही मांग के बावजूद इसे पुनः विकसित नहीं किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल व उनसे पहले के सांसद प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस सड़क के निर्माण का नींव पत्थर रखवाया था। लेकिन चुनाव के बाद काम शुरू न हुआ। 
जिसके चलते वह लोक निर्माण मंत्री विजयइन्द्र सिंगला के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले थे, परन्तु उनके द्वारा काम को आगे न बढ़ाने के चलते, पंजाब सरकार के बजट में इसके लिए प्रस्ताव रखवाया गया। इस 37.73 किलोमीटर लंबे रोड को 40.2 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा करके दोबारा बनाया जाएगा। जिसे तय समय में पूरा किया जाएगा व निर्माणकर्ता कंपनी 4 साल तक इसकी संभाल भी करेगी।
जहां अन्य के अलावा, विधायक दर्शन लाल मंगूपुर, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, जिला योजना बोर्ड नवांशहर के चेयरमैन सतबीर सिंह पल्लीझिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पंकज किरपाल, शरिता शर्मा, राजिंदर सिह छिंदी, अजायब सिंह बोपाराय, डॉ हरप्रीत कैंथ भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंश शर्मा को जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर: रंश शर्मा को जन्म दिवस की शुभकामनाएं और सत्लुज ब्यास टाईसस की और से उनके पिता संदीप शर्मा व माता पूजा शर्मा को वधाई। Share     
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा शिक्षक गुरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कड़ी निंदा

गढ़शंकर, 27 जुलाई: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने अध्यापक गुरिंदर सिंह पर चबबेवाल पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए पर्चे की कड़ी निंदा की है। डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये चोरी : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर

गढ़शंकर : सेला खुर्द में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर 27 तोले सोना, 7 लाख 30 हजार रुपये नकदी और घरों का कीमती सामान चुरा लेने का समाचार है। चोरी की सूचना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थाने के आगे गांववासियों ने लगाया धरना : 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण

माहिलपुर, 26 जुलाई : तहसील गढ़शंकर के गांव रीहला निवासियों ने 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना माहिलपुर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!