कांवड़ियों का गढ़शंकर पहुंचने पर, भाजपा नेता निमिषा मेहता ने भी फूल वर्षों कर किया स्वागत

by

गढ़शंकर, 16 जुलाई : रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का गढ़शंकरवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का बगवाई गांव में पहुंचने पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चेरिटेबल ट्रस्ट के सेवकों ने स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शहर गूंज उठा। भाजपा नेता हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने अपने साथियों के साथ ढोल वाजे के साथ स्वागत करते हुए भगवान शिव का गुणगान किया और कांवड़ियों को सन्मानित किया। इसके उपरांत डाक कांवड़ का जत्था गढ़शंकर में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा, हेमकुंड साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए लंगर में पहुंचने पर फूलों की वर्षा की गई। गौरतलब है कि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 जून से श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया है यहां पर श्रद्धालु रुककर भोजन ग्रहण कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं। इस अवसर पर विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, विनय शर्मा, राजीव राणा, अजय अग्निहोत्री, परमजीत पम्मा, बलविंदर सिंह टोनी, राकेश कुमार, संजीव कुमार सहित लंगर कमेटी के सेवादार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा बॉर्डर पर लगाया सयुंक्त नाका : चुनावों में गैरकानूनी गतिविधियों रोकने के लिए लगाए जा रहे नाके : डीएसपी परमिंदर सिंह -डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : पंजाब व हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर लोक सभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही नाकेबंदी तहत गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा पंजाब के कोकोवाल मज़ारी व...
article-image
पंजाब

‘वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग और कोडिंग’ पर जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर, 11 अक्तूबर : जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो और मॉडल कैरियर सेंटर होशियारपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सहयोग से 10 और 11 अक्तूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिप्पलांवाला, सेंट जोसेफ...
पंजाब

महिला के साथ मारपीट : तीन नामजद

नवांशहर। नवांशहर के पास स्थित गांव औड़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव सकोहपुर निवासी...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व युवा कौशल दिवस संयुक्त राष्ट्र...
Translate »
error: Content is protected !!