पुलिस मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में हत्याएं आम बात हो गई : ढेसी, चहल

by

किरती किसान यूनियन ने 5 जुलाई को संगरूर में की जा रही जबर विरोधी रोष रैली में भाग लेने का फैसला किया
गढ़शंकर।  किरती किसान यूनियन की  ब्लॉक गढ़शंकर के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक गांव सिकंदरपुर में हुई। जिसमें 25 जुलाई को संगरूर में की जा रही जबर विरोधी रोष रैली में भाग लेने का फैसला किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले लंबे समय से राज्य में अघोषित आपातकाल लगा रही है। किसानों और मजदूरों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में हत्याएं आम बात हो गई हैं। गलत नीतियों के तहत किसानों से जमीन छीनने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। कोई नई भर्ती करने की बजाय पहले भर्ती किए गए प्रोफेसरों की भर्ती रद्द कर दी गई है, जिसके कारण आम लोग सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उन्होंने उन सभी न्यायप्रिय लोगों को 25 जुलाई को संगरूर पहुंचने का निमंत्रण दिया। आज की बैठक में तहसील अध्यक्ष राम जीत सिंह देनोवाल, कला सचिव कुलवंत सिंह गोलेवाल, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह बैस रसूलपुर, परमजीत सिंह रूड़की, खास संतोख सिंह रसूलपुर, अमरीक सिंह सिकंदरपुर, पारस सिंह करतार सिंह और हरजिंदर सिंह सिकंदरपुर उपस्थित थे।
131 : किरती किसान यूनियन राज्य उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल व अन्य बैठक दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए राणा राज कुमार ने की पूजा अर्चना

गढ़शंकर: माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में वायस आफ दा पीयुप्ल के को कन्वीनर प्रसिद्ध समाज सेवी राणा राज कुमार नतमस्तक हुए और पूजा अर्चना करवाते हुए पूरी दुनिया से कोरोना से मुक्ति दिलाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
पंजाब

डेढ़ साल से नशा तस्करों को संरक्षण दे रहे चेयरमैन के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही : अर्शदीप सिंह कलेर

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कानूनी विंग के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर ने सोमवार को राजा सांसी के खिलाफ अपने ओएसडी और कथित ड्रग तस्कर तेजबीर सिंह गिल को संरक्षण देने के लिए...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के स्टाफ के रुके वेतन के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विद्या फंड में से 92 लाख की सहायता जारी

समूह स्टाफ द्वारा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट धामी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अनकवर्ड स्टाफ का...
Translate »
error: Content is protected !!