पुलिस लाइन्स में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित – डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. सहित अधिकारियों और शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने शहीदों को किया नमन

by
होशियारपुर, 21 अक्टूबर : पुलिस शहादत स्मरण दिवस के अवसर पर आज यहां पुलिस लाइन्स में आयोजित स्मरण समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहीद हुए पुलिस विभाग और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लाम्बा सहित विभिन्न अधिकारियों और शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी अमूल्य कुर्बानियों को याद किया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन देश के शहीदों को नमन करता है। इस मौके पर एस.एस.पी. सुरेंद्र लाम्बा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता और जिला पुलिस हमेशा शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस इन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले साल कांसटेबल अमृतपाल सिंह ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की, जिसे जिला पुलिस ने नमन किया और उन पर गर्व है।इस अवसर पर शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
article-image
पंजाब

लाखों की चोरी : गढ़शंकर में गारमेंटस की दुकान पर 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है। चोरी की एक और घटना...
article-image
Uncategorized , पंजाब

जरनैल सिंह वाहिद ग्रिफ्तार : विजिलैंस टीम ने फगवाड़ा में उनके घर पर रेड की, पत्नी और बेटे को साथ भी ले गए विजिलैंस टीम

चंडीगढ़,30 सितंबर: पंजाब विजिलेंस टीम ने फगवाड़ा के होशियारपुर रोड स्थित जरनैल सिंह वाहिद के आवास पर छापेमारी की और इस मौके पर विजिलेंस टीम जरनैल सिंह वाहिद, उनकी पत्नी और उनके बेटे संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!