पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागमः प्रीतइंदर सिंह बैंस

by

 एस.डी.एम की ओर से तैयारियों संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक

होशियारपुर, 26 जुलाई :   जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। यह विचार एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियों संबंधी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ की गई बैठक के दौरान रखे। इस दौरान अधिकारियों को ड्यूटियां सौंपते हुए उनको गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस संबंधी पुलिस लाइन ग्राउंड में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झांकियां, बैरीकेडिंग, पार्किंग, स्टेज की सजावट, बैठने के प्रबंधओं, साफ-सफाई, पुरस्कारों व प्रशंसा पत्र का वितरण, पीने वाले पानी, साउंड, रिफ्रेशमेंट, प्राथमिक सहायता, फायर टैंडर, सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधों सहित अलग-अलग कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।

एस.डी.एम ने बताया कि जिला स्तरीय समागम के दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं विलक्षण प्राप्तियों वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम में जिला पुलिस, पी.आर.टी.सी जहानखेलां, पंजाब होमगार्डज, एन.सी.सी, स्काउट्स व गलर्ज गाइड की टुकड़ियां परेड व मार्च पास्ट में हिस्ला लेंगी। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो व देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से विकास कार्यो को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।

उन्होंने बताया कि समागम संबंधी पुलिस लाइन ग्राउंड में 8,9 व 12 अगस्त को रिर्हसलें होंगी, जबकि फुल ड्रैस रिहर्सल 13 जुलाई को होगी। इस मौके पर एस.पी मनोज ठाकुर, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डमाणा, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सुखबीर कौर, सुपरीडेंट आशा रानी, सुपरीडेंट बलकार सिंह, निर्मल कंग के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
article-image
पंजाब

खेलोंखेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयत्नशी: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर : माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी के स्थानीय कार्यालय में पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग स्टेशनरी, साइंस टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, खेल और युवा सेवाएं और उच्च शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिगड़ेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम : 24 घंटे में होगी बर्फबारी, चार जगह माइनस में तापमान

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुल गया लेकिन शीतलहर का असर अब भी जारी है। शिमला और मनाली सहित कई इलाकों में धूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाश के साथ मनाता था ‘सुहागरात…फिर पैर छूकर माफी : ‘गे सीरियल किलर’ की कहानी जान

चंडीगढ़ : दुनिया में ऐसे सैकड़ों सीरियल किलर हैं जिन्होंने कई ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठे। लेकिन इनमे से ही आज हम आपको एक ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!