लाश के साथ मनाता था ‘सुहागरात…फिर पैर छूकर माफी : ‘गे सीरियल किलर’ की कहानी जान

by

चंडीगढ़ : दुनिया में ऐसे सैकड़ों सीरियल किलर हैं जिन्होंने कई ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठे। लेकिन इनमे से ही आज हम आपको एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बेशर्मी की सारी हदें पार करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया।

दरअसल, अब ये सीरियल किलर पंजाब की रूपनगर पुलिस के हाथों में है। इस शख्स ने 11 लोगों को बेरहमी से मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, ये खूंखार आरोपी पहले लोगों को अपनी कार में लिफ्ट देता था। इसके बाद लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था।सिर्फ यही नहीं ये शख्स शव के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और अंत में उसके पैर छूकर माफ़ी मांगता था।

इस तरह देता था हत्या को अंजाम :  हैरान कर देने वाली बात ये है कि, 11 मृतक पुरुष थे जिनके साथ उसने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए थे। वहीँ इस आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गाँव निवासी राम स्वरूप उर्फ ​​सोढ़ी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वो एक ‘सीरियल किलर’ है। पुलिस ने बताया कि वो अपनी कार में लिफ्ट देकर लोगों को लूटता था और विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था।

पैर छूकर माँगता था माफी

सीरियल किलर के मुताबिक, हत्याएँ करने के बाद, वो पीड़ितों के पैर छूकर माफ़ी माँगता था क्योंकि उसे पछतावा होता था। उसने स्वीकार किया कि उसने नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद ही अपराध किया था, और अब उसे कुछ याद नहीं है। आरोपी कथित तौर पर शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन उसके परिवार ने दो साल पहले उसकी समलैंगिकता के कारण उसे छोड़ दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद खन्ना की अगुआई में शिष्ट मंडल में  रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू व डीएम फ़िरोज़पुर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नवांशहर रोड तक बाबा सतनाम सिंह द्वारा पहले बनाए मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अगुआई में रेलवे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा महलोग क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

पट्टा महलोग के 88 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी का उपचार – संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर पट्टा मेहलोग 11 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 24 सब इंस्पेक्टरों (एसआई) के तबादले का आदेश जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अचानक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है।  सरकार ने प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल...
Translate »
error: Content is protected !!