पुलिस लाईन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, डिपटी कमिश्नर अपनीत रियात ने ली मार्च पास्ट से सलामी

by

गणतंत्रत दिवस पर चरनजीत सिंह चन्नी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वजड

होशियारपुर, 24 जनवरी: 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में होने वाले ज़िला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ज़िला प्रशासन की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र ज़रूरी तैयारियों और प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

आज यहां पुलिस लाईन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल दौरान तिरंगा फहराने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा और अन्य ज़रुरी इंतज़ाम मुकम्मल कर लिए गए हैं और गणतंत्र दिवस समारोह कोविड -19 को लेकर जारी दिशा -निर्देशों और सेहत सावधानियों के अनुसार उपयुक्त ढंग के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार समारोह दौरान चार टुकड़ियां, जिनमें पंजाब पुलिस और एन.सी.सी. के कैडेट्स भी शामिल होंगे, मार्च पास्ट करेंगी और 5 झांकियां अलग-अलग क्षेत्रों की पेशकारी करेंगी।

फुल ड्रेस रिहर्सल दौरान डिप्टी कमिश्नर ने एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल और परेड कमांडर गुरप्रीत सिंह गिल समेत परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च पास्ट से सलामी ली। इस मौके मार्च पास्ट में शामिल पंजाब पुलिस होशियारपुर की टुकड़ी का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, पी.आर.टी.सी. जहानखेलां की टुकड़ी का नेतृत्व ए.एस.आई. जौहर सिंह, पंजाब पुलिस (महिला) होशियारपुर की टुकड़ी का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर जसवीर कौर और एन.सी.सी. कैडेट्स की टुकड़ी का नेतृत्व राजविन्दर कौर की तरफ से किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल के मौके पर जहां पंजाब पुलिस होशियारपुर की ब्रास बैंड टीम की तरफ से मनमोहक धुनें बजाईं गई वहां मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से राष्ट्रीय गान पेश किया गया।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा एस.डी.एम. अमित महाजन, सहायक कमिशनर किरपाल वीर सिंह, एस.पी. (हैडक्वाटर) रमिन्दर सिंह, ज़िला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, तहसीलदार हरमिन्दर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
article-image
पंजाब

आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी:आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा, शोध कार्य जरुरी – ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 03 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने धन्वंतरि वैद्य मंडल की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय आयुर्वेदिक सम्मेलन में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकी लखबीर सिंह के गुर्गों के साथ मुठभेड़ : पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायर – 3 गिरफ्तार

तरनतारन :   कनाडा में बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को चोहला साहिब के पास मुठभेड़ के दौरान काबू किया गया।  ...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा साहिब कंग माई की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु एक लाख रुपए का योगदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समजसेवी व धार्मिक संस्थाएं लगातार प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा साहिब कंग माई के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!