गुरुद्वारा साहिब कंग माई की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु एक लाख रुपए का योगदान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समजसेवी व धार्मिक संस्थाएं लगातार प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा साहिब कंग माई के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर सिंह सिद्धू और बाबा मंझ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंग माई की प्रिंसिपल परमजीत कौर ने संयुक्त रूप से एक लाख रुपए का चैक एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर को सौंपा।

इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए समाज के हर वर्ग से मिल रहा सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से यह राशि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं पर खर्च की जाएगी। एसडीएम ने उम्मीद जताई कि और भी संस्थाएं एवं समाजसेवी इस कार्य में आगे आएंगे ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सके।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की परंपरा हमेशा मानव सेवा की रही है और आगे भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
article-image
पंजाब

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के...
article-image
पंजाब

शारीरिक और मानसिक रोगों का योग के माध्यम से हो रहा समाधान : होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के तहत लग रही हैं नियमित योग कक्षाएं

होशियारपुर, 8 अक्टूबरः पंजाब सरकार की पहल ‘सी.एम.दी योगशाला’ के अंतर्गत पूरे पंजाब में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न जिलों में योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री का टैग और इंडियन नेशनल कांग्रेस : विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस छोड़ने की तेज हुई अटकलों ने बढ़ा दी हिमाचल की ठंडी हवाओं में राजनीती की तपस

  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एक और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो रहा है तो दूसरी और हिमाचल की राजनीति में बढ़ रही गर्मी ठंडा होने का...
Translate »
error: Content is protected !!