विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री का टैग और इंडियन नेशनल कांग्रेस : विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस छोड़ने की तेज हुई अटकलों ने बढ़ा दी हिमाचल की ठंडी हवाओं में राजनीती की तपस

by

 

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एक और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो रहा है तो दूसरी और हिमाचल की राजनीति में बढ़ रही गर्मी ठंडा होने का नाम नही ले रही। जिससे सुक्खू सरकार पर लगातार संकट बरक़रार है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब खुद की कुर्सी बचाए रखने और सरकार को बचाने के लिए भाजपा के खेल को पूरी तरह समझते हुए उसे मात देने के लिए आक्रामक राजनीतिक खेल खेलने के मूड में आ चुके है।

आगर मुख्यमंत्री सुक्खू जब बग़ावत के खबरें छन छन कर बाहर आ रही थी उस समय आक्रामक हो जाते तो इतना बढ़ा खेला होने से रोका जा सकता था। हालांकि सतलुज ब्यास टाइम्स ने कई बार साफ लिख दिया था कि खेला होने वाला है।

हिमाचल में दो दिन पहले कांग्रेस पर्यवेक्षकों के आने पर जो राजनीति शांत दिखाई देने लगी थी। अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री लगातार राजनीतिक तपस बढ़ाते दिखाई दे रहे है ।  गुरुवार शाम को कांग्रेस के बागियों से चंडीगढ़ में एक निजी होटल में मिले और दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों की माने तो वह कुछ भाजपा के नेताओं से भी मिले और अब दिल्ली में डेरा लगाए हुए है।

इसी बीच विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक प्रोफाइल से मंत्री का टैग और  इंडियन नेशनल कांग्रेस हटा दिया और हिमाचल का सेवक लिख दिया है। जिसके बाद के दिनों से चल रही अटकलों ने जोर फिर से पकड़ लिया कि क्या विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस को अलविदा कहने का यह स्पष्ट संकेत है। हालांकि अभी तक कुुुह साफ नही लेकिन यह अटकलों का दौर तेज हो गया है। विक्रमादित्य कैम्प पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है और कोई  कोई पुुुखता जानकारी बाहर निकल कर नही आ रही है।                 इसके बावजूद कल उनकी माता और  काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिह के जिस तरह से स्पप्ष्ट कहा था कि आज कांग्रेस में है कल का पता नही, और देर शाम उन्हीनों फिर पलटते हुए कहा के हुम् कहीं जाने वाले नही कांग्रेस में ही है। विक्रमादित्य निजी काम से गए है।  जिसके बाद विक्रमादित्य दुआरा फेसबुक प्रोफाइल से इंडियन नैशनल कांग्रेस हटाना कुुुछ और ही इशारा करता है।

उधर भाजपा हाइकमान दुआरा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को शिमला में रुकने के लिए कहने के पीछे कहीं ऑपरेशन लोटस को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कोई रणनीति तो नही चल रही। हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कल अटकलों को विराम लगाने के लिए बयान दिया था के विक्रमादित्य को उन्हीनों ने ही भेजा है। लेकिन यह एक राजनीतिक बयान से ज्यादा कुछ नही लगता।

विक्रमादित्य सिंह के साथ कितने MLA है इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा भी शायद देख रही है कि विक्रमादित्य कितने एमएलए आने साथ लेकर आते है। उसके बाद ही कोई अगला कदम उठाया जाए।  लेकिन सुक्खू ने जिस तरह अब कल होल्लीलॉज कैम्प के एमएलए नंद लाल को वित्त कमिशन का चेयरमैन लगा दिया और कैबिनेट रैंक दिया है। उससे साफ है कि अब सुक्खू भी हर तरह से लड़ाई लड़ने के मूड में आ चुके है। लेकिन माना जा रहा है के अगर स्पीकर दुआरा बागियों के सदस्यता रद्द करने के बाद  अदालत में बागियों के जाने पर कोई राहत मिलती है या नहीं। इस पर बहुत कुछ सुक्खू सरकार का भबिष्य निर्भर करता है। अगर अदालत ने उन्हें राहत दे दी तो और एमएलए बगावत कर दे इस बात से इंकार नही किया जा सकता। अगर राहत नही मिली तो और कोई एमएलए बगावत करने के परहेज करेगा।

अब आज के घटनाक्रम को देखना होगा कि आज विक्रमादित्य सिंह भाजपा के किसी बड़े नेता को मिलते या कोई और कदम उठाते या नही। यह भी हो सकता नाराज विक्रमादित्य सिंह हालात पक्ष में ना होने के चलते बैकफुट पर आकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी बात रखे और कांग्रेस हाईकमान उनकी नाराजगी दूर कर दें और उन्हें भविष्य के लिए कोई प्लान दे और उस पर विक्रमादित्य सहमत होकर वापिस शिमला लौट कर बयान दे कि मैं कांग्रेस में हूं कांग्रेस में रहूंगा। अब यह आज के घटनाक्रम के बाद साफ होगा के विक्रमादित्य सिंह का अगला कदम क्या होगा। हालांकि अभी तक यह सभी कुछ अटकलों और सूत्रों पर आधारित है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने धरने पर बैठे पहलवानों का किया समर्थन

गढ़शंकर : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की गढ़शंकर इकाई ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सचिव रामजी दास चौहान, मास्टर बलवंत राम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान : रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान, सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा का पहरा

एएम नाथ। चम्बा :  पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने के...
article-image
पंजाब

मुकेरियां में गुंडागर्दी : दुकान पर किया पथराव फिर 3 राउंड फायर कर फरार

मुकेरियां (मोनिका भारद्वाज ): मुकेरियां शहर में दिनदिहाड़े  बेख़ौफ यूबको द्वारा किए गए तीन हवाई  फायर कर डाले। जिससे शहर वासी दहशतजदा हो गए।              कल दोपहर करीब 4...
article-image
पंजाब

एसएसपी संदीप कुमार मलिक से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने की विशेष बातचीत – एसएसपी मलिक ने कहा नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक्त

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक से की मुलाकात – नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक् होशियारपुर/ दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!