सांसद मनीष तिवारी ने मंढियानी रोड पर सड़क के साथ बरम बनाने के काम का किया उद्घाटन

by

बलाचौर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र की तरक्की हेतु अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत व उद्घाटनों का सिलसिला जारी है। इस श्रृंखला में, नगर कौंसिल बलाचौर में मंढियानी रोड पर सड़क के साथ बरम बनाने का उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी द्वारा किया गया। जिनके साथ इस अवसर पर बलाचौर से विधायक दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, नगर कौंसिल के प्रधान नरिंदर घई (रिंकू) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के का विकास उनकी प्राथमिकता है और तरक्की के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। इस श्रृंखला में, बलाचौर नगर कौंसिल के तहत आती मंढियानी रोड पर सड़क के साथ बरम बनाने का कार्य 17.5 लाख रुपए की लागत से पूरा हुआ है जबकि करीब 2 करोड रुपए की लागत से और भी कई विकास कार्य शुरू हो चुकी हैं, जो जल्द पूरे हो जाएंगे।
इस दौरान अन्य के अलावा, मदन लाल हकला डायरेक्टर वाटर रिसोर्स, मार्केट कमेटी बलाचौर के चेयरमैन हरजीत जाडली, देसराज हकला वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर, जिला युवा कांग्रेस के प्रधान हीरा खेपड़, पार्षद नरेश चेची, पार्षद लाल बहादुर गांधी, पार्षद मंगा राणा, पार्षद बॉबी राणा, रिक्की बजाज, दलेल सैनी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हर हफ्ते में एक रात मेरे साथ गुजारो : सारा कर्जा माफ’, फाइनेंसर ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी

लुधियाना :  लुधियाना में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला के लिए 35,000 रुपये का लोन लेना एक भयानक अनुभव बन गया। मदद के नाम पर एक फाइनेंसर ने महिला के सामने ऐसी...
article-image
पंजाब

नशा विरोधी अभियान के तहत 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ड्रग्स पर सब कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ के तहत मनोवैज्ञानिकों की भर्ती...
article-image
पंजाब

स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर...
article-image
पंजाब

मिशन होशियारपुर नशा जागरूकता सेमिनार होशियारपुर पुलिस द्वारा सिंगडीवाला में आयोजित किया गया

युवा क्लबों और नागरिकों को नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे आना चाहिए-गुरसाहिब सिंह होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!