कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है पंजाब सरकार: मनीष तिवारी

by

नवांशहर, 15 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। आज यहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर यह तुरंत वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार ने जब बीते साल जून में इस संबंधी अध्यादेश लाया था, तो उस समय कांग्रेस पार्टी नहीं सबसे पहले इसका विरोध किया था और कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में सबसे पहले उनके द्वारा ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी मुखालफत की गई थी। जबकि दूसरी ओर हरसिमरत कौर बादल ने ना तो कैबिनेट में इस अध्यादेश का विरोध किया और ना ही तब इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि सितंबर में इस बिल के आने पर उनके सहित कांग्रेस के सभी सांसदों द्वारा संसद में इन बिलों का विरोध करते हुए उनके खिलाफ वोट डाली गई थी। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा अखबारों में इस बारे में कई लेख किसानों हक में लिखे गए है। उन्होंने कहा कि यह अफसोसजनक है कि फिर भी कुछ लोगों द्वारा सियासत से प्रेरित होकर बिना वजह इस मुद्दे पर हमारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने किसान नेताओं से अपील की कि वे अपने समर्थकों और विरोधियों की पहचान करें ताकि इस आंदोलन को जल्द कामयाब किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत चब्बेवाल में निकाली गई विशाल जागरूकता रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज चब्बेवाल में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों, पुलिस अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब

छुट्टी पर आए सैनिक का कार में मिला शव : हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

रोपड़ :  श्री चमकौर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए फौजी का शव संदिग्ध हालात में एक कार से बरामद हुआ। मृतक की पहचान फौजी जवान कुलजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
Translate »
error: Content is protected !!