दरगाह शरीफ बाबा रोजा बाली जी कादरी साई मसकीन जी मसकीन तकिया हजूरा बाला दरबार में सालाना जोड़ मेला धूमधाम से सम्पन्न

by

गढ़शंकर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह शरीफ बाबा रोजा बाली जी कादरी साई मसकीन जी मसकीन तकिया हजूरा बाला दरबार गांव देनोवाल खुर्द में सालाना दो दिवसीय जोड़ मेला धूमधाम से मनाया गया। इस संबंध में दरबार के मुख्य सेवादार गद्दीनशीन साईं निक्के शाह जी कादरी व दरगाह शरीफ बाबा रजा बली जी कादरी व सरपंच नंबरदार जतिंदर जोती ने बताया कि यह मेला गांववासियों, पंचायत व श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 23 जून को महिंदी की रस्म अदा की गई, 24 जून को दरबार पर निशान साहिब की रस्म अदा की गई व शाम को चिराग रोशन किये गए थे। आज सुबह चादर चढ़ाने के बाद महफ़िल ए कवाल प्रेम कवाल पार्टी पनाम वाले, अमित अनवर कवाल पार्टी राहों, राजेश चांद कवाल ढिलवां व हरबंस लाल कवाल गोबिंदपुर वालो ने बाबा जी के उस्तुति में गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान मेले में लंगर की सेवा मेले में निरंतर चलती रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
पंजाब

होशियारपुर में आज 118 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र, जिले में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए कुल 829 नामांकन पत्र हुए दाखिल

नामांकन के अंतिम दिन 291 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र होशियारपुर, 03 फरवरी: जिले में 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनावों के मद्देनजर आज नामांकन पत्र...
article-image
पंजाब

भगवंत मान और आपदा वाली पंजाब सरकार के कुशासन का विकल्प सिर्फ भाजपा–निपुण शर्मा

भगवंत मान सरकार और विपक्षी दल कांग्रस के निजी हितों वाले फिक्स मैच ने पंजाब को नरक में झोंका । होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब की भगवंत मान सरकार के तीन साल पूरे होने...
Translate »
error: Content is protected !!