जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

by

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया
गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी नहर का पानी हर खेत तक सिंचाई के लिए पहुंचेगा। यह शब्द हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हलके के गांव साधोवाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहे। उन्हीनो ने किसानों से अपील की कि कंडी कनाल नहर चालू हो गयी है ,यदि किसी किसान के खेत में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है तो वे गढ़शंकर स्थित उनके कार्यालय में आकर सूचित कर सकते हैं ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्हीनो ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच के कारण आज गांव विकास की राह पर आ रहे हैं। उन्होंने ने गांव साधोवाल के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 18 लाख रुपये का चेक दिया।
गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह बैंस ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार हमारे गांव के विकास कार्यों के लिए इतनी बड़ी राशि आई है। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार के कारण सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी बंद हो गयी है। जिससे आम लोग खुश हैं। इस मौके पर हरभजन सिंह पंच, जोगिंदर सिंह हैप्पी साधोवाल, जरनैल सिंह, अवतार सिंह, कैप्टन राम सिंह, पूर्व सरपंच तरसेम लाल, जगतार सिंह, सुखवीर सिंह, चन्नन राम के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
132 : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी गांव की पंचायत को चेक सौपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स का काला कारोबार: अरबों की बरामदगी से हिला देश – दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती से देश में ड्रग तस्करी

भारत ड्रग्स सिंडिकेट का हब बन चुका है। हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े...
article-image
पंजाब

अध्यापकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलाएगी पंजाब सरकार

लुधियाना :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रमुखों तथा शिक्षा अधिकारियों से बैठक की गई। बैठक के दौरान स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षा अधिकारियों से पंजाब के शिक्षण ढांचे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर व दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द के साहित्यक कार्याकर्ताओं ने लखीमपुर में किसानों की हत्यों के खिलाफ किया प्रर्दशन

गढ़शंकर: केंद्री लेखक सभा(सेखों) के आहावान पर लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाडिय़ां चढ़ाकर किसानों की हत्या करने के खिलाफ दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर व दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द के साहित्यक कार्याकर्ताओं दुारा...
Translate »
error: Content is protected !!