भटियात जोन ने जीता अंडर-19 छात्राओं का बैडमिंटन खिताब

by

नगाली स्कूल की सुमन-रिया ने चमकाया नाम, राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

एएम नाथ। डलहौजी : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में भटियात जोन ने बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती आशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

भटियात जोन की इस शानदार जीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली की छात्राओं सुमन देवी और रिया देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल की बदौलत टीम ने प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सुमन देवी और रिया देवी का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
दोनों खिलाड़ी 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्रा, हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंबा जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से विद्यालय, क्षेत्र और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने डीपीई श्री अविनेश टंडन द्वारा खिलाड़ियों को करवाए जा रहे नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास से छात्राएं राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और चंबा जिले का नाम रोशन करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

85 लाख रुपये की राहत राशि आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी : तेजी से करवाए जा रहे हैं मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 12 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले महीने जिले भर में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, जमीन धंसने और बाढ़ से हुए भारी नुक्सान के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

ऊना, 21 मई – पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ जनमंच में 110 जन समस्याएं आईं, अधिकतर का मौके पर ही हुआ समाधान

ऊना : जिला ऊना में 26वां जनमंच हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। जनमंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!