पंचायत चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, किसान भवन में आयोजित हुई चुनावी रिहर्सल

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 22 मई: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सदर, बिलासपुर में मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से किसान भवन बिलासपुर में पीठासीन अधिकारियों एवं पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 650 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विकास खंड अधिकारी सदर विजय कुमार एवं पंचायत इंस्पेक्टर महेंद्र ने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पंचायत चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को बैलट पेपर एवं बैलट बॉक्स के सही उपयोग के साथ-साथ चुनाव में प्रयुक्त होने वाले आवश्यक प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया भी विस्तार पूर्वक समझाई गई।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर सही तरीके से मोहर लगाने, मतदाता सूची के प्रभावी उपयोग तथा ऑनलाइन डाटा एंट्री से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख : सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस के लकी ड्रा की तारीख स्थगित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा लक्की ड्रा के लिए निर्धारित तिथि 12 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक कार्यों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।लक्की ड्रॉ की अगली तारीख...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!