पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरें जाएंगे 9 पद

by

ऊना 17 नवंबर: पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि अनारक्षित श्रेणी में 6 पद, ओबीसी श्रेणी में 2 पद व एसटी श्रेणी में 1 पद भरें जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास के साथ-साथ साईंस या इलैक्ट्राॅनिक एंड टेलीकम्युनीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनिरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
अनीता गौतम ने बताया कि अभ्यार्थी की 1 नवंबर, 2021 तक आयु सीमा अनारक्षित वर्ग में 20 से 25 वर्ष, ओबीसी व एसटी वर्ग में 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थियों से आहवान किया है कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 25 नवंबर तक सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम विभाग को प्रायोजित किये जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के कार्य में तेजी लाने के उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए

रोहित जसवाल। शिमला : बल्क ड्रग पार्क की राज्य कार्यान्वयन एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की आज यहां आयोजित पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बल्क ड्रग पार्क के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी सरकार……300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती सुक्खू

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!