BJP की रैली में विधायक डॉ. जनक राज का “फ़ोन चोरी” –  दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से विधायक डॉ जनक राज का मोबाईल फोन भी चोरी हो गया।
डॉ जानकराज रैली में नारे लगाते रह गए और कोई चोर जेब से उनका महंगा फोन उड़ा ले गया। अब जानकराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर चोर को पकड़कर फोन वापस लेने की गुहार लगाई है।
वहीं बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 20 से ज्यादा फोन और लाखों रुपए कैश चोरी हुआ है।
जेबकतरे यही नहीं रुके एक कार्यकर्ता के 3000 रुपए गायब हो गए तो दर्जनों लोग अपनी जेबें टटोल रहे है और जोरावर स्टेडियम की खाक छान रहे हैं।
इस सब में हुआ ये है कि जेबकतरों की मौज हो गई और नेता कार्यकर्ता मन मसोस रहे हैं। क्योंकि बिना फोन के अब “बिन पानी मछली” जैसी हालत में आ जाते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवरटेक के चक्कर में 15 वर्षीय युवक की मौत : नाहन में बस को ओवरटेक कर रहा था बाइक सवार

एएम नाथ। नाहन : नाहन के समीप कांशीवाला क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक नाबालिग बाइक सवार की जान चली गई। हादसा सुबह करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सरकारी स्कूलों को लिया गोद……कैबिनेट रैंक मंत्री से लेकर डीसी, एसडीएम, जनप्रतिनिधि आए आगे*

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अप्रैल। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सुख की सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘अपना विद्यालयः स्कूल गोद लेने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों...
Translate »
error: Content is protected !!