विश्व बैंक ने आपदा राहत कार्यों के दक्ष संचालन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व को सराहा : विश्व बैंक ने प्रदेश को नुकसान के व्यापक आकलन और पूर्ण सहायता प्रदान करने की पेशकश की

by
शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हाल ही में हुई आपदा से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन में मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए अनुकरणीय प्रयासों की विश्व बैंक ने सराहना की है। भारत में बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ते तानो कौमे ने एक पत्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई स्थितियों से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए मुख्यमंत्री की असाधारण नेतृत्व क्षमताओं की सराहना की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से निगरानी और प्रदेश से पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने तथा त्वरित कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।
मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में आपदा के कारण प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है और इस की भरपाई करने में कम से कम एक वर्ष लगेगा। उन्होंने कहा कि अब तक 8000 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान का अनुमान है और सड़क, पुल, बिजली और पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थायी बहाली राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य और प्रदेशवासियों के लिए परीक्षा की घड़ी है और विश्व बैंक का सहयोग यहां पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विश्व बैंक ने प्रदेश को नुकसान के व्यापक आकलन और पूर्ण सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। विश्व बैंक ने सड़क, बिजली, जलापूर्ति, आवास, सार्वजनिक भवन, सिंचाई बुनियादी ढांचे, कृषि, बागवानी, पशुधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नुकसान के सटीक आंकलन के लिए वैश्विक आपदा न्यूनीकरण और पुनर्प्राप्ति सुविधा (जीएफडीआरआर) के सहयोग से मूल्यांकन का प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित मूल्यांकन का उद्देश्य पुनर्वास प्रक्रिया में सहायता और पुनर्निर्माण प्रयासों को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इसके अलावा, विश्व बैंक, पुनर्वास और पुनर्निर्माण, आपदा जोखिम प्रबंधन, अधोसंरचना निर्माण, पारिस्थितिकी तंत्र और आजीविका के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए भी तैयार है।
  मुख्यमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय में उदारतापूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए विश्व बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्व बैंक की सहायता से राज्य पुनर्वास और पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा और भविष्य में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ प्रणाली विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर, गाड़ियां जमींदोज : किन्नौर में 2 पर्यटकों की मौत : मंडी-कुल्लू हाईवे बंद

एएम नाथ । किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के मानसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है. मंडी, कुल्लू और किन्नौर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों की तिथियां पुनः निर्धारित

सोलन :   ज़िला में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत पुनः निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!