पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

by

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन गैंगस्टरों काबू किया है।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस को सूचना मिली की 3 गैंगस्टर खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में हैं। पुलिस ने तुरन्त इन गैंगस्टरों घेरा डाला। इस दौरान पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक गैंगस्टर घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर सीनियर अफसर एसएसपी संदीप मोहाली मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि खरड़ के दाऊंमाजरा में दोनों गैंगस्टर मोटरसाकिल पर जा रहे थे पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश तो उन्होंने डीएसपी की गाड़ी हिट किया और भागते समय फायरिंग कर दी है। इसके बाद पुलिस ने भी इन पर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने इस दौरान कुल 10 राऊंड फायर किए। इस दौरान 2 गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया, जिनमें से एक के गोली लगी है। इस दौरान गैंगस्टरों 2 पिस्टल, बिना नंबरी बाइक बरामद। इनकी पहचान ब्रिज पाल निवासी नारायणगढ़, प्रदीप उर्फ शैट्टी निवासी नारायणगढ़ के रूप में हुई।

दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर बैठे प्रिंस चौहान गैंग से संबंध रखते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों इस एरिया में एक प्रॉपर्टी डीलर को टार्गेट करने आए थे। विदेश से ही प्रिंस चौहान इन्हें आर्डर देता था और ये जहां पर घटना को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि इन गैंगस्टरों ने कुराली में कांग्रेस लीड़र को फिरौती के लिए धमकियां देने के बाद उनके घर के बाहर फायरिंग की थी। गौरतलब है कि सी.एम. मान के आदेशों के बाद पुलिस गैंगस्टरों और बदमाशों को लेकर एक्शन के मोड में आ गई है। इससे पहले बीते मोगा, लुधियाना, अमृतसर आदि में भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को काबू किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोर्चा पर नहीं जलेगा कोई चुल्हा : डल्लेवाल के साथ एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे किसान

खनौरी बार्डर : खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सिहत बहुत तेजी से बिगड़ती जा रही है। अब डल्लेवाल बेड पर आराम कर रहे है क्योंकि अब...
article-image
पंजाब

SIR प्रक्रिया पर पंजाब में सियासत तेज : आप सांसद ने वोटर लिस्ट को लेकर जताई चिंता

चंडीगढ़ : पंजाब में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर...
article-image
पंजाब

पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025 को हरी झंडी

चंडीगढ़ ।  मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025’ को भी मंजूरी दे दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रशर यूनिट, सामग्री विक्रेता और खुदरा विक्रेता...
article-image
पंजाब

गंदगी से परेशान मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने पवन दीवान को बताईं समस्याएं : साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु आवंटित जगह बनी कूड़े का ढेर

लुधियाना, 4 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों से मुलाकात कर इलाके की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!