8 किलो हैरोइन, 20 लाख कैश ड्रग मनी, 5 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित 6 काबू : एसएसपी नवजोत सिंह माहल

by

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पंजाब व अन्य राज्यों में बेची जानी थी हैरोइन, तस्कर पाकिस्तान से मंगवाता था हैरोइन
होशियारपुर  I  जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 तस्करों को काबू कर उनसे 8 किलो हैरोइन, जो कि फार्चूनर गाड़ी के बंपर में रेडिएटर के आगे बनाए गुप्तखाने में रखी गई थी, बरामद की गई। इसी तरह एक अन्य मामले में सफलता हासिक करते हुए जिला पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी में से 20 लाख रुपए कैश ड्रग मनी, 5 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इस संबंधी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि डी.जी.पी दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस की ओर से दोनों मामलों में बड़ी सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि नशे की तस्करी विरुद्ध एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता, डी.एस.पी प्रेम सिंह की निगरानी में सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार व उनकी टीम की ओर से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव ठुआणा में विशेष नाकाबंदी के दौरान फार्चूनर गाड़ी नंबर एच.आर-26-सी.डी-0072 की चैकिंग के दौरान 8 किलो हैरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तस्करों की ओर से यह हैरोइन पंजाब व अन्य राज्यों में भेजी जानी थी जो कि पुलिस ने समय पर बरामद कर तस्करों को काबू कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी चन्नणवाल थाना महिल कलां, बरनाला, मनप्रीत सिंह उर्फ काला व जगदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव बलवेड़ा थाना सदर पटियाला के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी की गहनता से जांच के दौरान बंपर में रेडिएटर के आगे बनाए गए गुप्तखाने को खोलने पर उसमें से 8 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 8 किलो हैरोइन थी। नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सुखविंदर उर्फ सुक्खी के खिलाप पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं, जिनमें से 2 केस यू.ए.पी.ए एक्ट के अंतर्गत दिल्ली व रोपड़ में दर्ज है व उससे दिल्ली में भारी मात्रा में आर.डी.एक्स बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि यह तस्कर नामी आतंकवादी दया सिंह लहौरिया का साथी व इससे वर्ष 2007 में सिधवां बेट में 6 किलो हैरोइन व 4 पिस्टल बरामद हुए थे व यह वर्ष 2019 में जमानत पर आया हुआ था। उन्होंने बताय कि सुक्खी पाकिस्तान में धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए जाता था, जिस कारण पाकिस्तान में नशा तस्करों से उसके संबंधी थे, जिनसे वह हैरोइन मंगवाता था व आगे भारत में सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि सुक्खी एक ड्रग तस्कर अमरीक सिंह निवासी सरहिंद रोड पटियाला के साथ मिलकर नशे की तस्करी का धंधा करता था व अमरीक पैसों की मदद भी करता था। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को सफलता से अंजाम देने के लिए प्रशंसा करते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से बड़ी होशियारी व सूझबूझ से कार में तस्करी के लिए बनाए विशेष स्थान को ट्रेस किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना माहिलपुर में धारा 21-सी-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया व इनका रिमांड लेकर नशे के धंधों की कड़ी के तह तक जाया जाएगा।
स्कार्पियो गाड़ी में 20 लाख रुपए, 5 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित 3 काबू :-
स्थानीय पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एक अन्य मामले में सी.आई.ए स्टाफ होशियारपुर ने टी-प्वाइंट गरना साहिब नजदीक नाकाबंदी कर स्कार्पियों नंबर पी.बी-13-बी.ई-3737 की चैकिंग के दौरान उसकी स्टपनी में से 20 लाख रुपए कैश ड्रग मनी व गाड़ी के मैट के नीचे से 5 किलो डोडे चूरा पोस्त भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा, फुम्मन सिंह उर्फ काली व शिंदर पाल सिंह उर्फ शिंदा तीनों की पहचान निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा जिला जालंधर के तौर हुई है। उन्होंने बताया कि यह तीनों श्रीनगर में डोडे चूरा पोस्त की खरीदो फरोख्त के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन तीनों के खिलाफ थाना दसूहा में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 15-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
article-image
पंजाब

अग्निपथ योजना के खिलाफ अड्डा झुंगिया में मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में गढ़शंकर तहसील के बीत क्षेत्र के अड्डा झुंगियां में विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज यहां  रोष रैली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को शून्य वोट – गांव वालों ने पूछा हमने तो दिया था : रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहे. राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को महज 16 सीटों पर मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!