पुलिस श्मशानघाट पहुंची, शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम करवाया : हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा

by

हरोली : सलोह में 26 साल के एक युवक की मंगलवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस श्मशानघाट पहुंची और शव को चिता से उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। श्मशानघाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, लेकिन पुलिस पहुंचने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि सलोह में एक युवक की हत्या हो गई है और शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान टीम सहित सलोह पहुंचे। पुलिस ने श्मशानघाट पहुंच दाह संस्कार रुकवाया और शव कब्जे में लिया। लोगों ने सहयोग करते हुए पुलिस की बात मानी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गई और यहां पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक युवक के शरीर पर छोटे से कट के अलावा चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया। पुलिस ने युवक के घर का भी मुआयना किया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आपत्ति जाहिर नहीं की है। हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण साफ हो पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण : विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करण औजला और हनी सिंह ने गानों में अभद्रता के लिए माफी मांगी : महिला आयोग ने भेजा था नोटिस

चंडीगढ़ : मशहूर सिंह करण औजला और यो यो हनी सिंह ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल से फोन पर माफी मांगी है. महिला आयोग ने दोनों ही गायको को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार किसी भी मंदिर का सोना-चांदी नहीं रखेगी गिरवी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शिमला, 5 सितंबर : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार राज्य के किसी भी मंदिर का सोना-चांदी गिरवी नहीं रखेगी। सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरूवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!