70.01 ग्राम चिट्टा : पालकवाह में 4 युवक गिरफ्तार

by

हरोली : पालकवाह में पुलिस ने कार सवार 4 युवकों को पुलिस ने 70.01 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। इनमें बिलासपुर के अंकुश ठाकुर, ऊना के विशाल व लखविन्द्र सिंह और मंडी जिला के बीरबल ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हरोली थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को हरोली पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पालकवाह में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने कार HP89-3603 को चैकिंग के लिए रोका। फिर 4 युवकों की गवाहों के सामने तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 71.01 ग्रांम चिट्टा और 52,500 रिकवर हुए। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब-ऊना हाईवे पर HRTC बस और बाइक की टक्कर : दो युवकों की मौत

स्तोथर गांव के योगेश कुमार और अमन भाटिया ने गंवाई जान, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब-ऊना हाईवे पर मंगलवार रात एचआरटीसी बस और बाइक...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को करवाया जा रहा खाली : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ख़ाली करवाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता (Culinary Competition) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
Translate »
error: Content is protected !!