पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में ऊना में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू : पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया शुभारंभ

by

 विजेता टीम को 45 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 25 हजार रुपये

रोहित जसवाल।  ऊना। पुलिस स्मृति दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन ऊना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, आपसी समन्वय और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 45 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

पहले दिन TRC ऊना और पुलिस-XI का दबदबा

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में TRC ऊना ने MCC ठठल को पांच विकेट से हराया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में पुलिस-XI (A) ने ज्वार XI को 44 रन से पराजित किया। इस मैच में विवेक को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आगामी मुकाबलों में भी टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का लोक निर्माण मंत्री ने लिया जायजा

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश : जयराम ठाकुर

अब सरकार कहाँ खड़ी होकर बोले कि प्रदेश के लोग उन पर यकीन कर सकेंह मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृत्यु पर जताया शोक, प्रकट की संवेदना एएम नाथ। शिमला :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभियान के अंतिम दिन एयरलिफ्ट किए गए 64 : श्रद्धालु मणिमहेश यात्रियों के लिए चलाया गया विशेष बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर संपन्न

लगभग 8500 श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन चंबा द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं...
Translate »
error: Content is protected !!