पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

by

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में मुकेश ने जो संबोधन दिया है वो पूरी तरह से कुंठा से ग्रस्त है। उन्होनों ने कहा कि मुकेश संतुलन खो बैठे हैं और नंबरदार वाली बात उन पर ज्यादा फिट बैठती है। उन्होंने कहा पूरा पिंड मुक जाएगा लेकिन उनकी बारी नहीं आएगी। विपक्ष में रहते हुए भी वह रात में उठ-उठ कर वीडियो बयान जारी करते थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश को ना तो सब्र है ना संयम है और ना शर्म,वह सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नंबरदार वाली बात उन पर ज्यादा सटीक बैठती है, वह तो 5 वर्ष सीएम रह चुके हैं लेकिन सारा पिंड मूक जाएगा मगर मुकेश की बारी नहीं आएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी जानकारी के मुताबिक आज 12 दिसंबर है और एचआरटीसी पेंशनर्स को आज पेंशन मिली है। ऐसे में कल उन्होंने भाषण दिया था लिहाजा बैक डेट मानकर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यक्रम को लेकर जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला बोला। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल के कार्यकाल का जनाजा बिलासपुर में निकला और पूरा प्रदेश इस पर हंस रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है और आउटसोर्स कर्मचारी को चार महीने से वेतन नहीं मिला है लेकिन 25 करोड़ रुपए जश्न मनाने पर खर्च कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान केवल राजनीतिक बयान बाजी होती रही और भाषण को लेकर भी नेताओं में होड़ नजर आई और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बोलने नहीं दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा – आशुतोष गर्ग

कुल्लू , 16 जनवरी :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कुल्लू स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। समारोह के अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, भाजपा अपना कुनवा संभालें

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भाजपा से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय...
article-image
पंजाब

पटवार भवन गढ़शंकर में श्रद्धांजलि समारोह के बाद जसवंत सिंह पटवारी की तस्वीर लगाई गई

गढ़शंकर : पटवार भवन के संस्थापक एवं समाजसेवी कामरेड जसवंत सिंह पटवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए पटवार भवन गढ़शंकर में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

गांव पटयाड़ियां के वन क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने के उपलक्ष्य में एक समारोह किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   विद्या मंदिर संस्थान(रजिस्टर्ड),बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड)और बियोंड द आई संस्थाओं द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल मॉल रोड होशियारपुर में गांव पटयाड़ियां के वन क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!