पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को ऐहतियात के तौर पर आब्जर्वेशन पर रखा है तथा उन्हें आराम की सलाह दी है।
सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश की कमान संभालने के तुरंत बाद से ही मुख्यमंत्री ने लगातार दिन-रात कार्य किया। आपदा के दौरान भी उन्होंने बिना रुके, बिना थके प्रदेश भर का दौरा किया तथा आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास किया। प्रदेश सचिवालय में भी वह कई बार रात 12 बजे तक भी कार्य करते रहे। सुनील शर्मा ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाए और उन्होंने आराम भी नहीं किया। इसी कारण उनका पाचन तंत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन अब वह बिलकुल ठीक हैं तथा डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। सुनील शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आराम के बाद वह जल्दी ही हिमाचल लौटेंगे और दोबारा दोगुणी ताकत के साथ प्रदेशवासियों की सेवा में जुट जाएंगे। सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह के लिए सभी प्रदेशवासियों का आभार भी जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दुकानदारों को 1 लाख जुर्माना : घटिया खाद्य पदार्थ और मिस ब्रांडेड बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने लगाया

धर्मशाला, 17 अगस्त। जिला कांगड़ा के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र के दो दुकानदारों को मिस ब्रांडेउ और घटिया समान बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने खाद्य सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिसवालों को पीटा, थाने पर किया हमला, छह घायल : अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने

अजनाला : खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष मंत्री ने फॉर्मूलेशन समिति की बैठक प्रत्येक माह की 20 तारीख को आयोजित करने के दिए निर्देश

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ की विचार-विमर्श बैठक आयोजित बीबीएन, 6 अप्रैल (तारा) : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और...
Translate »
error: Content is protected !!