एचआरटीसी के 87 रूटों को 573 आवेदन : सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी – 275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

by

रोहित भदसाली।  शिमला :   चआरटीसी द्वारा सरेंडर किए गए रूटों को हासिल करने में निजी बस ऑपरेटर अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनका काफी ज्यादा रूझान इसमें सामने आया है। प्राइवेट ऑपरेटरों ने सरेंडर रूटों के बारे में पूरी पड़ताल के बाद आवेदन किए हैं और सामने आया है कि 87 रूटों के लिए 573 लोगों के आवेदन आए हैं। इन रूटों को मई महीने में विज्ञापित किया था और अभी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी अब सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी है, जिनको भी विज्ञापित कर दिया है।

मगर सोमवार से इनके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पूर्व में एचआरटीसी ने ऐसे 107 रूटों को खुद के लिए अनवायबल माना था , मगर प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए यह रूट फायदे के साबित होंगे। इन 107 रूटों में से 87 के लिए 573 आवेदन आ चुके हैं, जिनकी छंटनी की जा रही है और जरूरी औपचारिकताएं परिवहन विभाग पूरी कर रहा है। जल्दी ही इन रूटों को प्राइवेट ऑपरेटरों को सौंप दिया जाएगा, जिससे लोगों को वहां पर बसों की सुविधा मिले। 107 में से 20 रूट ऐसे हैं, जिनके लिए किसी ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू :  सरकार ने 168 नए रूट विज्ञापित कर दिए हैं जिनको एचआरटीसी ने सरेंडर कर दिया है। इन रूटों पर सोमवार से ऑनलाइन आवेदनों का दौर शुरू हो जाएगा और देखना होगा कि इनमें कितने प्राइवेट ऑपरेटर दिलचस्पी दिखाते हैं। एचआरटीसी के अब तक कुल 275 बस रूट सरेंडर हो चुके हैं, जिनमें कुछ रूट घाटे के भी हैं।

275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें :   बता दें कि एचआरटीसी को सामाजिक दायित्वों की पूर्ति में काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। निगम की आर्थिक हालत ठीक नहीं है लिहाजा वह खुद के लिए घाटे के रूट सरेंडर कर रहा है मगर प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए यह रूट फायदेमंद हैं। ऐसे में अब तक एचआरटीसी 275 रूट सरेंडर कर चुका है, जहां पर एचआरटीसी की बसें नहीं जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े ठेकेदारों के साथ डील करके शराब घोटाला कर रही है सुक्खू सरकार – सांठ-गांठ से रिज़र्व प्राइस के नीचे हुए ठेके की नीलामी, बड़ी यूनिट बनाकर किया बड़ा घोटाला : जयराम ठाकुर

आबकारी से हुई आय के मामले में सरासर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू , अगर मुख्यमंत्री कोविड काल में शराब के राजस्व की तुलना कर रहे हैं तो उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दे एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद ,2 आरोपी गिरफतार.

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ /श्री गंगानगर :  जिले की रावला व पुरानी आबादी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद,2 आरोपियों को गिरफतार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और कृषि विशेषज्ञयों के बीच की दूरी को कम करने की है आवश्यकता- राजेश धमार्णी

एएम नाथ। बिलासपुर 17 अगस्त – कृषि क्षेत्र में समय समय पर आने वाली नई तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र के भराड़ी में किसान मेंले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में दर्दनाक हादसा, मां के सामने पिकअप की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

एएम नाथ। कोटखाई :  जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 44/2026, दिनांक 05.05.2026 को भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!