एक हादसे ने लील ली 18 जिंदगियां, मंजर देख कर हर आंख नम : जयराम ठाकुर

by

बरठीं बल्लू बस हादसे का जायज़ा लेने पहुंचे जयराम ठाकुर, लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने क्यों नहीं लिया एक्शन

प्रदेश भर के सभी ऐसे खतरनाक स्थान चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त करे सरकार

एएम नाथ। बिलासपुर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बरठीं बल्लू बस हादसा स्थल पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया। राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मियों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वह बरठीं सिविल अस्पताल जाकर इस हादसे में अपनी जान गवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद वह अलग-अलग जगह पर इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।


जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दिल को दहलाने वाली घटना है। घटना की जानकारी होते ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से बात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर नजर बनाए रखी। केंद्र सरकार ने इस घटना में हिमाचल को राहत और बचाव के लिए हर संभव सहयोग दिया। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता और विधायक भी जितना जल्दी हो सकता था सभी मौके पर पहुंचे। मैं सभी नेताओं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहा।
उन्होंने कहा यह एकदम भावुक करने वाला पल है। एक ही परिवार के चार-चार लोगों की इस घटना में दु:खद मृत्यु हो गई। लोगों के भरे पूरे परिवार बर्बाद हो गए। एक साथ चार-चार चिताएं जली। पूरी घटना देखकर मन बहुत व्यथित हैं। जिन लोगों का परिवार चला गया उन पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। भारतीय जनता पार्टी सभी प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस बरसात से पूरे प्रदेश में जान माल की बहुत क्षति हुई है। बरसात का इतना लंबा दौर अमूमन प्रदेश में नहीं होता है। तीन-चार दिनों से मौसम खुल गया था और उम्मीद की जा रही थी कि अब आपदा का दौर बीत गया है। लेकिन इस हादसे ने फिर से सारे जख्म हरे कर दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश और प्रदेशवासियों पर कृपा करने तथा हादसे में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।


जयराम ठाकुर ने कहा कि कई लोगों द्वारा बताया गया कि यह स्थान पहले से ही खतरनाक हो गया था। लोक निर्माण विभाग को स्थानीय लोगों द्वारा ढेर सारी शिकायतें दी गई थी। लोगों द्वारा पहाड़ को सही करने की मांग की गई थी जिससे यह किसी भी तरह से सड़क पर ना आए और किसी भी तरह की जान माल की हानि से बचाव हो सके। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है बार-बार शिकायतों के बाद भी विभाग खामोश क्यों बैठा रहा? यदि लोगों की शिकायत पर जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाती तो यह दुर्घटना नहीं होती। अभी भी इस घटनास्थल के आसपास कई जगह हैं जो बेहद खतरनाक नजर आ रही हैं। उनका दुरुस्तीकरण किया जाना जरूरी है। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच भी करवाई जाए की बार-बार शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?


जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ में ही बरठीं में ही नहीं पूरे प्रदेश में आए दिन इस तरीके की घटनाएं सामने आती हैं। सभी घटनाओं को तो नहीं रोका जा सकता। लेकिन जो इलाके बेहद खतरनाक नजर आते हैं और वहां हादसा होने की संभावना है तो उन जगहों पर सरकार द्वारा बचाव के उपाय अवश्य किए जाने चाहिए। जिसे जान माल के नुकसान को कम से काम किया जा सके। इस से सबक लेते हुए ऐसी खतरनाक जगहों का का अध्ययन करवाकर उनकी जानकारी इकट्ठी की जाए और आवश्यकता होने पर उसे सही किया जाए। जिससे आगे इस तरीके के हादसे पेश न आए। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि सभी प्रभावित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट …अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदि करम योगी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला चम्बा में सफलतापूर्वक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत सरकार के आदिवासी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख पहल आदि करम योगी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय गहन कार्यशाला 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!