पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस : डेढ़ साल सरकार में रहकर कोई काम नहीं किया तो किस मुद्दे पर चुनाव लड़े कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by
देश ने तय किया है कि मोदी के साथ चलना है, नारी शक्ति के अपमान का बदला लेंगा हिमाचल
एएम नाथ। पांगी/चंबा :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भरमौर विधान सभा के पांगी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल में प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं किया और अब लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में काम के नाम पर वोट नहीं माँग पा रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता सत्ता में रहने के बाद भी काम के नाम पर वोट माँगने के बजाय भाजपा प्रत्याशियों के ऊपर निजी आरोप लगाकर और निम्न स्तर की टिप्पणी करके वोट माँग रहे हैं। कांग्रेस को चुनाव में मर्यादा याद रखनी चाहिए। वह भाजपा के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश भर में नरेन्द्र मोदी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस इस बार चालीस सीटें भी नहीं हासिल कर पाएगी, इसका अंदाज़ा कांग्रेस के नेताओं में मची भगदड़ देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। हिमाचल में हो रहे सभी चुनावों में भाजपा भारी मतों जीतेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से मुद्दाविहीन होकर मर्यादा के विपरीत आचरण कर है, उससे यह साफ़ हो गया है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। अब बस औपचारिकता ही बची है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने सत्ता पाने के बाद प्रदेश के लोगों से मुंह मोड़ लिया। जिसकी वजह से आज यह स्थिति आई है कि प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है और हिमाचल के लोग इस सरकार से त्रस्त हैं।  सरकार की असंवेदनशीलता का आलम यह है कि लोगों को हिमकेयर के तहत मिलने वाले इलाज को भी बंद कर दिया है। माताओं-बहनों से हर चुनाव में झूठे फॉर्म भरवा रही हैं। नौकरी देने की गारंटी से मुकर रही है और नौकरी कर रहे युवाओं को नौकरी से भी निकाल रही है। डेढ़ साल में सरकार एक नई ईंट नहीं रखवा पाई और न ही एक युवा का रोज़गार दे पाई है। बस सरकार हर महीनें क़र्ज़ लेने का रिकॉर्ड बना रही है। इसलिए कंगना रनौत को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजे और जनहित को समर्पित नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। इस मौक़े पर उनके साथ कंगना रनौत, भरमौर के विधायक डॉ जनक राज समेत स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोग मज़बूत और सशक्त भारत चाहते हैं, जो भारत की तरफ़ बुरी नज़र उठाने वालों को घर में घुसकर जवाब दे। पूरे देश ने देखा कि भारत ने किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर पाकिस्तान को साफ़ संदेश दिया है। कश्मीर में बिताए अपने कश्मीर में बिताए हुए दिनों को याद करते हुए जयराम ने कहा कि एक वह भी जमाना था जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वजह से दो झंडे होते थे। कश्मीर के लाल चौक में भी तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता था। स्वर्ग कहीं जाने वाली घाटी में ख़ौफ़ का साया था। अब मोदी जी के द्वारा 370 हटाने से आज वहाँ का मंजर बदल गया है। घर-घर पर तिरंगा है। घाटी में डर का नहीं ख़ुशहाली और तरक़्क़ी का बोलबाला है। आज पाक अधिकृत कश्मीर वाले भारत में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यह परिवर्तन सिर्फ़ आप लोगों द्वारा नरेन्द्र मोदी को मजबूती देने की वजह से संभव हो पाया है। आगे भी विकास की गति ऐसे ही रहने वाली है। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कर एवं आबकारी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम-2011 और इसके तहत बनाए गए नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने टी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का किया दौरा, टी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा*

एएम नाथ। पालमपुर, 23 जुलाई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को टी बोर्ड भारत के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चाय पर्यटन (टी टूरिज्म) को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!