पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : राघव शर्मा गणतंत्र दिवस समारोह 2021 की तैयारियों पर उपायुक्त ने की बैठक की अध्यक्षता

by
ऊना, 15 जनवरी : गणतंत्र दिवसर समारोह 2021 इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। गणातंत्र दिवस के दिन मुख्यतिथि प्रात: 10.45 बजे एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत ठीक 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार परेड में आईआरबी बनगढ़ पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट ऐंड गाईड के दल परेड में शामिल होंगे तथा स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी तथा आईसीडीएस विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड की रिहर्सल 23 जनवरी से शुरू होगी। उपायुक्त ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह मनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि समारोह के दौरान कोविड दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। गेट पर आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी तथा बिना मास्क के आने वाले व्यक्तियों को मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे साथ ही उनकी सेनेटाईजेंशन भी की जाएगी। बैठने की व्यवस्था के दौरान भी कोविड दिशानिर्देशों का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्क दिशानिर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

एएम नाथ। शिमला :  परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!