पूर्व मंत्री मजीठिया की बैरक में लगाए कैमरे : 19 तक ज्यूडिशियल रिमांड पर, कल हाईकोर्ट में सुनवाई

by

आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यू नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर अब 24 घंटे नजर रखी जा रही है। बैरक में कैमरे लगाए गए हैं। सरकार का दावा है कि सुरक्षा के लिहाज से मजीठिया की बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जेल पहुंचते ही बिक्रम मजीठिया का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। रात भर मजीठिया को नींद नहीं आई।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जेल में बिक्रम मजीठिया को किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जाएगी। मजीठिया को भी वही खाना मिलेगा जो आम कैदियों को दिया जाता है। उन्हें बाकी कैदियों की तरह नीचे जमीन पर ही सोना पड़ेगा। हालांकि इससे जुडे़ मामले की 8 जुलाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है।

             जानकारी के मुताबिक, बिक्रम सिंह मजीठिया का 6 तारीख को पुलिस रिमांड खत्म हो गया था। इसके बाद मोहाली अदालत ने उन्हें 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में न्यू नाभा जेल भेज दिया। जब मोहाली से मजीठिया को जेल ले जाया गया, उस समय पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए थे। जेल जाने वाली सड़क पर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं थी।

विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 25 जून की सुबह साढ़े 4 बजे मोहाली में मजीठिया पर केस दर्ज किया। इसके बाद राज्य के 26 स्थानों पर मजीठिया से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। फिर सुबह साढ़े 11 बजे के बाद मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।  इस दौरान 29 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज बरामद करने का दावा किया। दावा किया गया कि ये मजीठिया से मिली हैं। हालांकि मजीठिया के के वकीलों का दावा है कि जांच में कोई फोन नहीं मिला है। सब गलत जानकारी मीडिया में जानकारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना के कारण आर्दश वैल्फेयर सोसायिटी दुारा धीआं की लोहडी का प्रोग्राम रद्द: सोनी

गढ़शंकर। आर्दश सौशल वैल्फेयर सोसायिटी दुारा गांव बढ़ेसरों में नौ जनवरी को धीआं दी लोहड़ी मनाए जाने के लिए आयोजित समागम को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया। यह जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
Translate »
error: Content is protected !!