चर्चित बर्खास्त कॉन्स्टेबल की जमानत याचिका खारिज : नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल

by

बठिंडा  :  बठिंडा में नशा तस्करी मामले में चर्चित पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अमनदीप के वकील विश्वदीप सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश आने के बाद वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। वर्तमान में अमनदीप बठिंडा जेल में बंद हैं।

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 26 मई को बादल गांव में एक गायक के घर से अमनदीप को गिरफ्तार किया था। पहले वह विजिलेंस की पुलिस रिमांड पर थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। बाद में कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

17.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था :  पंजाब पुलिस की एएनटीएफ टीम ने जिला पुलिस की मदद से अमनदीप कौर को बादल रोड से गिरफ्तार किया था। उनके पास से 17.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इस कारण डीजीपी ने उन्हें तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के विदेशों में लापता होने वाले युवकों की जांच करेगी सीबीआई: चार अलग-अलग मामले में भी किए दर्ज

चंडीगढ़ : विदेश में लापता होने वाले पंजाब और हरियाणा के युवाओं के मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले में भी दर्ज किए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के...
article-image
पंजाब

कमलजीत पाल ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जिले से संबंधित मीडियाकर्मियों से पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए...
article-image
पंजाब

कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बी.कॉम. के पांचवें सेमेस्टर का शानदार परिणाम : सिमरनजीत कौर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

गढ़शंकर, 17 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में चल रहे  स्नातक पाठ्यक्रम बी.कॉम. के पांचवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!