पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट

by

एएम नाथ। ​शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात में प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के तमाम प्रोजेक्ट्स समेत मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ प्रोजेक्ट और हिमाचल पर्यटन को पंख लगाने वाली परियोजनाओं और पर्यटन को और बेहतर करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। शिवधाम प्रोजेक्ट हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वाकांक्षी संकल्प है। जो प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर प्रदेश की आर्थिकी में बड़ा योगदान देगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक वितरण समारोह: बच्चों के सामाजिक व्यवहार के लिए स्कूल महत्वपूर्ण माध्यम- कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के होनहार चंबा(चुवाड़ी), 6 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की भूमिका अहम है। किसी भी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने तथा गोबर खरीद योजना जनवरी 2024 से शुरू करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा : 4 साल में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री

विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार, आपदा प्रभावित कांगड़ा जिला के 581 प्रभावित परिवारों को 13.58 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी धर्मशाला :  राज्य सरकार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर में 72 gm चिट्टा सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बोले नहीं बख्शेंगे नशा तस्करों को एएम नाथ। कुल्लू :  मौजूदा समय से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चरस के साथ साथ चिटा भी तेजी से अपने पैर पसार...
Translate »
error: Content is protected !!