केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

by

एएम नाथ। चंबा, फरवरी 28 : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी उपस्थित रहे ।
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा भी की।
किरेन रिजिजू ने इसके पश्चात डलहौजी तथा खज्जियार का भी दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री का चंबा परिधि में पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर व स्थानीय लोगों तथा बौद्ध समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करने के पश्चात दोपहर बाद सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 80 पद : सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड गगरेट में भरे जाएंगे

ऊना, 25 अप्रैल – मैसर्ज़ सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड रामनगर औद्योगिक क्षेत्र गगरेट द्वारा हेल्पर(लोडिंग-अनलोडिंग व बन्डलिंग) के 80 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने किया भव्य स्वागत, उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा* एएम नाथ। शाहपुर, 20 अक्तूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी : हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल

रोहित भदसाली। शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी। इनमें हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांगला में वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत, 3 घायल

एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार को सांगला संपर्क सड़क पर एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पलिगचे के...
Translate »
error: Content is protected !!