विजय दिवस पर वीरेंद्र कंवर, सतपाल सत्ती ने भी शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

by

ऊना – कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम ऊना के शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिप उपाध्यक्ष केपी शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, कर्नल एमबी वानखेड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में गौरवमयी दिन है। आज हम भारत की सेना के अदम्य साहस व पराक्रम को नमन कर रहे हैं, जिनकी बदौलत भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तान की सेना का धूल चटाते हुए करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछार करने वाले सभी शहीदों को आज नमन करने का दिन है, जिनकी वजह से हम सभी अपने-अपने घरों में सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर देश की अखंडता व एकता पर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, विनय शर्मा, हिमोत्कर्ष परिषद के अध्यक्ष जतिंदर कंवर, पूर्व वायुसेना सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष बलदेव डोगरा, एक्स सर्विस मैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, पूर्व नौ सैनिक संघ के राजेंद्र शर्मा, कर्नल सतदेव सिंह, हरीश चंद्र शर्मा, मेजर रघवीर सिंह, ओसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह: उच्च न्यायालय

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यदि गणेश उत्सव के दौरान एक लेवल से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना हानिकारक है तो फिर ईद में भी उसका वही असर होता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की 160 करोड़ रुपये लागत की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

शिमला :  राज्य सरकार प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पुलिस बल के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की समीक्षा

समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, मार्च 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आकांक्षी जिला एवं खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास हुआ पुनर्स्थापना कमेटी की बैठक आयोजित : DC आशुतोष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता

कुल्लू 27 जनवरी  : उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!