स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली में डीसी अपनीत रियात और एडीसी आशिका जैन ने लिया हिस्सा

by

होशियारपुर : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक साइकिल रैली का विशेष आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में से होती हुई स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का संदेश देशवासियों को देते हुए वापस नगर निगम कार्यालय में पहुँची। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर अपनीत रियात,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास)-कम-कमिश्नर आशिका जैन, , नगर निगम होशियारपुर और हिमांशू जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास) जालंधर विशेष तौर पर शामिल हुए। सुरिन्दर कुमार मेयर नगर निगम होशियारपुर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस रैली में उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लता और डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी भी साथ थे। इस साइकिल रैली में बलराज सिंह चौहान प्रसिद्ध साइक्लिस्ट जोकि गोल्ड मैडलिस्ट हैं, ने भी इस साइकिल रैली में भाग लिया। इस साइकिल रैली में परमजीत सिंह सचदेवा अपने साथियों के भारी जलसे के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह, निगम इंजीनियर, हरप्रीत सिंह निगम इंजीनियर, शांति सरूप, निगम इंजीनियर, स्वामी सिंह, सुपरिडेंट, गुरमेल सिंह, सुपरिडेंट, मुकुल केसर सुपरिडेंट, पवन कुमार, जूनियर इंजीनियर लवदीप सिंह जे.ई. सहित समस्त काऊंसलर और कार्यालय के सभी कर्मचारी इस साइकिल रैली में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुदरत का करिश्मा : दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा कर गया. लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को हुए इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

रविवार को 6 गाँवों और 20 राधा स्वामी सतसंग घरों में लगेंगे विशेष वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण शुरू

डिप्टी कमिश्नर द्वारा योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज यहाँ अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!