भगवंत मान के साथ ठीक नहीं सब कुछ : सीएम पद से हटा कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हो उससे पहले ही वे अध्यक्ष पद छोड़ने का दांव ?

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ क्या अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में कुछ दूरी बनी है? यह लाख टके का सवाल है और सिर्फ सोशल मीडिया में नहीं पूछा जा रहा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि मान के कामकाज से केजरीवाल खुश नहीं हैं। हालांकि मान सरकार ठीक उसी तरह से चल रही है, जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार चली या अभी आतिशी की सरकार चल रही है। तभी केजरीवाल के नाराज होने का कारण सरकार का कामकाज नहीं हो सकता है। हो सकता है कि केजरीवाल को लग रहा हो कि लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने से भगवंत मान का कद बढ़ेगा और अगर अगली बार भी भाजपा जीत गई तो वे सीएम पद के स्वाभाविक दावेदार होंगे। इसलिए बीच में ही सीएम बदलने का फैसला हो सकता है।

भगवंत मान सीएम के तौर पर ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल बिता चुके हैं। अब जाकर उनको लगा है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। ध्यान रहे वे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों पदों पर हैं और कुछ दिन पहले तक किसी ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया था क्योंकि सबको पता है कि आम आदमी पार्टी में संगठन का कोई मतलब नहीं है। लेकिन अचानक भगवंत मान के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की खबरें आ रही हैं। वे खुद इसकी पहल कर रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि उनको सीएम पद से हटा कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हो उससे पहले ही वे अध्यक्ष पद छोड़ने का दांव चल रहे हैं। कुछ समय पहले तक पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पंजाब में बहुत सक्रियता थी लेकिन अब उनकी सक्रियता कम हो गई है। अब चुनाव रणनीतिकार संदीप पाठक ही वहां का कामकाज देख रहे हैं। सो, अगले कुछ दिन पंजाब की राजनीति में दिलचस्पी वाले हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

एएम नाथ।  ऊना, 23 अप्रैल। हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब

Demand Impartial Probe into False

MLA terms accusations baseless at joint press conference Calls for strict legal action against those found guilty No question of illegal extortion in my nameMLA demands investigation with transparency and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.14 :...
article-image
पंजाब

पंजाब को दहलाने की साजिश, आतंकी पन्नू-रिंदा से ISI करवा सकती बड़ा हमला; सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है।  कनाडा में...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी में दो नए ओपन एयर जिम लोगों को समर्पित

मोहाली/नया गांव, 16 नवंबर: स्वास्थ्य ही असली धन है और हमें इस धन को संभाल कर रखने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!