पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

by

28 वर्ष पहले आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे जयराम ठाकुर

मंडी में होली मनाते ही ताजा हुई पुरानी यादें

कहा, कॉलेज के समय गली-गली जाकर खेलते थे होली, अब सेरी मंच पर होता है भव्य आयोजन

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्यौहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए। जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे। इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीवार्द रहा है। उन्होंने लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज के सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए प्रदेश और खासकर मंडी जिला की जनता का भी धन्यवाद किया। जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तो मंडी शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस दौरान सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब समय के साथ यह आयोजन शुरू हुआ है और भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को होली के पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ अचानक सेरी मंडी पहुंचकर लोगों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को मिलकर बधाई भी दी। उनके साथ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4.5 लाख करोड़ का कर्ज : महिलाओं से हजार रुपये देने का वादा सिर्फ छलावा – सुनील जाखड़ हमला

बरनाला :  पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बरनाला में प्रेस वार्ता के दौरान आप सरकार के आखिरी बजट को ‘पंजाब की जड़ें उखाड़ने वाला बजट’ बताया है। इस अवसर पर उनके...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बी. काॅम पांचवें समैस्टर में बलजीत कौर कॉलेज में रही प्रथम

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. काॅम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा बलजीत कौर पुत्री गुरबचन सिंह  ने 546 अंक...
article-image
पंजाब

मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 23 दिसम्बर: बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर के मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया । उन्होंने बैंक के एटीएम कार्ड धारकों से पैसे लूटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!