गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

by

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर कट गया था, को पंजाब सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता के तहत 48,000 रुपए का चैक मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची द्वारा सौंपा गया।

जसपाल सिंह चेची ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों और मजदूरों को कठिन समय में सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जीवन की चुनौतियों से उबर सकें। जसविंदर सिंह बडियाल को मिली यह सहायता न केवल उनके परिवार के लिए सहायता बनेगी बल्कि यह संदेश भी देगी कि सरकार और प्रशासन सदैव किसानों के साथ खड़े हैं।

मार्किट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और खेती से जुड़े प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खेती के दौरान दुर्घटना पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपने जीवन-यापन को सुचारू रूप से जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से पीड़ित परिवारों को राहत मिलती है और समाज में एकजुटता का संदेश जाता है।

चैक वितरण के समय मार्किट कमेटी सचिव विनोद कुमार शर्मा, लेखाकार जतिंदर कौर भी मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग रहेंगे पंजाब के प्रधान : कांग्रेस ने पंजाब में विभिन्न समितियों का गठन किया …पूर्व सीएम चन्नी बने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सदस्य...
article-image
पंजाब

एएसआई पर मारपीट-अश्लील हरकतें करने के आरोप, दो युवकों ने दी शिकायत

 सुल्तानपुर लोधी  : कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एक एएसआई पर दो युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों ने एएसआई पर अवैध रूप से हिरासत में रखने...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की ‘स्वयम्’ टीम द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर का समापन, 215 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 2 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस की ‘स्वयम्’ (SWAYAM) टीम द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लड़कियों एवं महिलाओं के लिए आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आज सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय...
Translate »
error: Content is protected !!