पूर्व मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार – जनता को सुविधाएं देना लूट नहीं कल्याणकारी राज्य का काम : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी :
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के उस बयान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खज़ाना लूटने नहीं देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हास्यास्पद बात है कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राजनीतिक लाभ के लिए वे सरकारी ख़ज़ाने को लुटने नहीं देंगे। ऐसे में हम पूछना चाहते हैं कि तो क्या हिम केयर से इलाज और सहारा जैसी योजना को वह लूट मानते हैं? क्या गांव देहात के गरीब परिवारों को फ्री पानी पिलाने को भी वह लूट मानते हैं। पूरे देश को बिजली पैदा कर देने वाले राज्य में गरीब परिवारों के घर में बिना बिल के दो लट्टू जलने को भी क्या लूट मानते हैं? माताओं बहनों को कहीं आने जाने के लिए किराए में छूट देना भी वे क्या लूट मानते हैं? क्या युवाओं को रोज़गार देना लूट है। किसानों बागवानों को सब्सिडी देना भी लूट है ? उनकी बातों से लगता है कि शायद उन्हें एक कल्याणकारी राज्य की परिभाषा ही मालूम नहीं है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सरकार का काम सिर्फ़ जनता पर एक तरफ़ा टैक्स थोपना है। जो पैसा टैक्स के रूप में जनता से सरकार एकत्रित करती है उसे जनता पर खर्चना क्या लूट है।
अगर ऐसा है तो वे प्रदेश को यह भी बताएँ कि आपकी सरकार में आपके इतने सलाहकारों की फ़ौज क्यों तैनात है। गैर संवैधानिक तरीक़े से सी.पी.एस. की नियुक्ति कर मंत्रियों के बराबर सुविधायें क्यों दे रखी है। मित्रों को एडजेस्ट करने के लिए कैबिनेट रैंक रेवड़ियों की तरह क्यों बांटे जा रहे हैं। मंत्रियों और सीपीएस के आगे पीछे अनाधिकृत पुलिस की गाड़ियों का क़ाफ़िला क्यों दौड़ा रहे हैं। क्यों मंत्रियो के लिए नए सचिवालय में कार्यालय पर लाखों रुपए अतिरिक्त ख़र्चा करवाया गया। इस सवालों का जबाब उन्हें देना ही होगा। आज जब कर्मचारी अपने हकों के लिए आवाज उठा रहे हैं तो एक आध मंत्री को आगे कर मुख्यमंत्री छुप गए हैं। जब कर्मचारी नेताओं ने फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए तो उनके मुंह में दही जम गया है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री का कर्मचारियों को हड़काना और उन्हें दबाब डालने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिक्स मैराथन में कर्नाटक ने मारी बाजी : कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान हासिल किया

नादौन 04 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं एवं पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें कर्नाटक की टीम विजेता रही। जबकि, कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
Translate »
error: Content is protected !!