सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

by

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश निरंतर उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
वर्तमान में राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों से जुड़कर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोग आज सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
चूंकि चंबा ज़िला की भौगोलिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में किसी भी योजना या अभियान को सफल बनाने के लिए यहां सामान्य से कहीं अधिक प्रयास करने पड़ते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ज़िला में समाज के पिछड़े वर्गों, असहायों, निराश्रितों को सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन से आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक संरक्षण प्रदान किया जा रहा है ।
ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख की धनराशि व्यय कर 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, विधवाओं, अक्षम व्यक्तियों के सम्मानजनक जीवन यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज़िले में 52 हजार 885 पेंशन धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग ने गत वर्ष 84 करोड़ 32 लाख की धनराशि विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रदान की है।
हिमाचल प्रदेश में निराश्रित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रदेश सरकार की नई पहल ‘मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना’ ज़िले के उन 23 बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनकी ठहरी उम्मीदों ने अब सुनहरे भविष्य की तरफ उड़ान भरना शुरू कर दिया है।
इसी तरह ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ आरंभ कर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। ज़िला में इस योजना के तहत प्रथम चरण में 1245 आवेदन कर्ता महिलाओं को 56 लाख की धन राशि से तीन माह की सम्मान निधि प्रदान की जा चुकी है।
विभाग द्वारा गत वर्ष अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित 83 पात्र परिवारों को को 1 करोड़ 25 लाख की धनराशि से गृह अनुदान योजना से लाभान्वित किया गया।
विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का सफल कार्यान्वयन कर प्रदेश सरकार जन कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित बना रही है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारघर जाने की जरूरत नहीं : हस्ताक्षर सहित घर बैठे आनलाइन मिलेंगे दस्तावेज

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को आसानी से सुविधाएं देने के लिए कई सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। कई तरह की सेवाओं के बीच अब जल्द ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव की तिथियों का होगा एलान : हिमाचल में साथ ही लग जाएंगी चुनाव आचार संहिता

न्यू दिल्ली । चुनाव आयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर करने के देगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों की माने तौ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर...
Translate »
error: Content is protected !!