पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का निर्णय

by

जिला परिषद चम्बा की अंतिम त्रैमासिक बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बचत भवन चम्बा में अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी चम्बा अमित मैहरा, तिलक राज राणा सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी चम्बा व जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, पवन कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, श्रीमति दुर्गी देवी, श्रीमति सीमा नरयाल, श्रीमति अंजु देवी, श्रीमति जयन्ती देवी, श्रीमति वनिका, श्री मति अर्चना, श्रीमति रेखा, श्रीमति वनिका, सु०श्री मन्जु शर्मा, श्री पंकज कुमार, श्री अभिमन्यु जरयाल तथा श्री गुर देव अध्यक्ष पंचायत समिति चम्बा आदि उपस्थित रहे।
जिला परिषद की अन्तिम बैठक होने के कारण यह निर्णय माननीय सदन द्वारा लिया गया कि पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज किया जाए। बैठक में स्कूलों में लडकियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने बारे, क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकालीन मरीजों को जिनमें 5 माह के कम उम्र के बच्चें हों उनका तुरन्त इलाज करने बारे तथा दुर्घटना के शिकार हुए मरीजों का तुरन्त चिकित्सीय विभाग उचित कार्यवाही करने बारे चर्चा की गई। वर्ष 2025 का मु० 40,47,491,394/-रु० आपात कालीन मनरेगा का शैल्फ जिला विकास अधिकारी कार्यालय चम्बा के माध्यम से प्राप्त हुआ तथा सदन द्वारा इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा आपात कालीन समय में हुये लोगों के नुकसान को राहत सामग्री तथा राशि समय अनुसार प्रदान करने बारे विभाग से तुरन्त कार्यवाही करने का निर्देश भी जारी किया।


बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल-शक्ति, वन, राजस्व, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत, एनएचपीसी धरवाला, आयुर्वेद, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रमोद शाह उप-निदेशक उद्यान, महेश चन्द ठाकुर खण्ड विकास अधिकारी चम्बा, अनिल गुराडा खण्ड विकास अधिकारी भटियात, टीके चिनौरिया जिला विकास अधिकारी चम्बा, अरविन्द कुमार खण्ड विकास अधिकारी तीसा, भाग सिंह उपनिदेशक डाइट, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा तथा जीवन कुमार जिला योजना अधिकारी आदि विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही : सुधांशु त्रिवेदी…. ..कहा, मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के प्रभाव में कांग्रेस

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल : त्रिवेदी एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 साल में सुक्खू सरकार ने लिया 30000 करोड़ का कर्ज : हिमाचल प्रदेश का कर्ज लाख करोड़ रुपये पार , मंत्री ने रखा ब्यौरा

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और अब कर्ज की सीमा एक लाख करोड़ रुपये पार कर गई है. सूबे का कर्ज का आंकड़ा एक लाख करोड़...
हिमाचल प्रदेश

6465 व्यक्तियों को लगी कोविड वैक्सीन की डोज़ जिला ऊना में , 2.50 लाख के पार पहुंची कोविड वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा है कि आज जिला ऊना में 6,465 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला ऊना के 47 स्थानों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!