सुक्खू सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा भव्य आयोजन : राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, अधिकारियों को डीसी ने दिए निर्देश

by

धर्मशाला, 05 दिसंबर। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं इस बाबत मंगलवार को डीसी आफिस के एनआईसी के सभागार में उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पेयजल व विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय इत्यादि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए भी उपयुक्त स्थल चिह्न्ति किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।
उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मंच इत्यादि तैयार करने के लिए भी कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए भी आलाअधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने समारोह के दौरान स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए इसके साथ ही बेहतर प्रबंधन के लिए अलग अलग कमेटियां गठित की जाएंगी तथा नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे ताकि तय समय पर आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए जाएं।
इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम अनुराग शर्मा, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा सहित एसीटूडीसी सुभाष गौतम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति तथा विद्युत तथा परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन दोस्त….एक-दूजे के खून के प्यासे : पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है । यह आहट है लॉरेस बिश्नोई ओर गोल्डी बराड़ के बीच गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो आज सोशल मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत : ब्रेही में पेश आया हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत ब्रेही में ग्यारह वर्षीय लड़की की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान मतो पुत्री प्यार चंद वासी गांव खलोट पोस्ट आफिस ब्रेही के तौर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर होगा पंचायत टीबी फॉरम का गठनः DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन बैठक का आयोजन शिमला 20 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला क्षय रोग फॉरम एवं जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सफल : 92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा

बीबीएन, 18 अप्रैल । तारा : सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक...
Translate »
error: Content is protected !!