पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय: कमलेश ठाकुर

by
राकेश शर्मा  : तलवाड़ा । पूर्व में हुई की उपेक्षा के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अब देहरा के विकास को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के साथ न्याय करेगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठुतर में बुधवार को स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा और यहां के लोगों की जरूरतों और समस्याओं को पूर्व में किसी ने गंभीरता से नहीं समझा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरा प्रदेश में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।
बकौल कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले तीन महीने में ही देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सौ करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा में प्रशासन को लैंड बैंक बनाने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। देहरा में बनने वाले सर्किट हाउस, इंडोर स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट और लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय के निर्माण को लेकर सरकार ने विभागों को उचित दिशानिर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा देहरा में बिजली की तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट तथा सड़क निर्माण के कार्यों सहित जल स्रोतों के उपयुक्त दोहन की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। इसके तहत देहरा में भी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होेंने कहा कि देहरा के बनखंडी में बन रहे जूलोजिकल पार्क का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके साथ पौंग डैम के आस-पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विधायक ने गठुतर में लोगों के साथ संवाद किया और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक का उनकी पंचायत में पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय प्रधान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गठुतर पंचायत में विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगभग 25 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।
इस कार्यक्रम में डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, नायब तहसीलदार स्वतंत्र, एसडीओ विद्युत बोर्ड त्रिलोक सिंह, एसडीओ जलशक्ति विभाग मुनीष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गठुतर ठाकुर दास, उपप्रधान सुनील कुमार, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व उपप्रधान कमल गुलेरिया, एस.सी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर, वार्ड मेंबर कमलेश देवी, सुमना देवी, मंजीत कुमार, सचिव इंद्रजीत शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Dc अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स और गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक : उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल

मंडी, 16 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण लाइव कार्यशालाः प्रोमिला गुलेरिया

मंडी, 21 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से छोटी काशी के पंचवक्त्र मंदिर में दो दिवसीय लाइव चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको पंचवक्त्र लाइव का नाम दिया गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
Translate »
error: Content is protected !!