पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल : अब तक तीन पार्टियां शिअद , पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके

by

चंडीगढ़ : अब तक तीन पार्टियां शिअद, पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके जालंधर छावनी के पूर्व विधायक एवं शिअद नेता जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जगबीर सिंह बराड़ के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को जालंधर उप-चुनाव में फायदा मिल सकता है। शिरोमणि अकाली दल को जालंधर उप-चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। जगबीर सिंह बराड़ की जालंधर में काफी पैठ मानी जाती रही है। बराड़ साल 2007 में पहली बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2021 में कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद वह शिअद में शामिल हो गए थे। शिअद अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्वयं जालंधर जाकर जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल कराया था।
जगबीर सिंह बराड़ को साल 2012 के पंजाब विधानसभा चुनावों में जालंधर कैंट सीट से तत्कालीन शिअद नेता परगट सिंह ने 6797 वोटों से हराया था। साल 2017 में परगट सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जगबीर बराड़ ने शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/1st Nov. /Daljeet Ajnoha :  The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 145 Female Recruit Constables of Batch No. 274 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC), Border...
article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

गढ़शंकर, 22 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा लिबरल आर्ट्स सोसायटी के बैनर तले प्रिं. डा. अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!