राहुल गांधी मुद्दे पर सदन को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के सदन को स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के अंतर्गत राहुल गांधी मुद्दे पर चर्चा की मांग की। बावजूद इसके सभी कांग्रेस के नेता विधानसभा से उठ गए और विधानसभा के हाउस को स्थगित कर दिया गया, यह ठीक नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री जो खुद संवैधानिक पदों पर हैं, उनका विधानसभा का बहिष्कार करना, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बाहर निकल जाना, जन प्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन चुकी है कि वह अपने भाषण में आम जनता और विभिन्न सामाजिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। अब ऐसी घटनाएं देश तक सीमित नहीं रहीं, विदेश में भी राहुल गांधी ऐसा ही कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता कानून के हिसाब से समाप्त हुई है। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है कि किसी भी सांसद या विधायक को निचली अदालत से दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही वह संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएंगे। ठाकुर का कहना था कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। 1976 में सुब्रह्मण्यन स्वामी, 1978 में इंदिरा गांधी, 2005 में 11 सांसद और 2013 में लालू प्रसाद यादव जैसे कई नेताओं ने अपनी सदस्यता इस कानून के अंतर्गत खोई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्र डूबे : कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; की जा रही तलाश

एएम नाथ । कुल्लू : जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, IGMC को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन; 83.85 करोड़ जारी

IGMC और टांडा में लगेंगी 6-6 अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें, नेरचौक में बनेगा PET स्कैन भवन; कई अस्पतालों को भी करोड़ों की सौगात शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और आधुनिक एवं बेहतर बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री को अपनी ही सरकार के कानून में नहीं है भरोसा, पलट रहे आलाकमान के निर्णय कहा, न खाता न बही जो सुक्खू जी कहें वही सही से नहीं चलेगा प्रदेश एएम नाथ। धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!