पूर्व विधायक डोगरा, स्वामी और चौधरी को सदन ने दी श्रद्धांजलि : विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर , सदन के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को तीन पूर्व विधायकों टेक चंद डोगरा , नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर सदन के नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया। टेकचंद डोगरा नाचन से विधायक थे, वहीं दौलत राम चौधरी कांगड़ा से और नारायण सिंह स्वामी घुमारवीं से विधायक थे।
मुख्यमंत्री ने इन तीनों पूर्व विधायकों के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की प्रार्थना की। उन्होंने टेक चंद डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका स्वभाव बेहद शालीनता वाला था और वे तथ्यों के साथ मुद्दे उठाते थे।

उन्होंने कहा कि नारायण सिंह स्वामी की समाज कल्याण में विशेष रूचि थी और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। दौलत राम चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के खिताब से नवाजा गया था और वे समाज कल्याण में हमेशा आगे रहते थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शोकोद्गार में हिस्सा लिया और तीनों पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे तीनों पूर्व सदस्यों के निधन पर दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने राज्य में आपदा में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जताई और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शोकोद्गार में हिस्सा लिया और कहा कि तीनों पूर्व विधायक मृदुभाषी थे और रहन-सहन साधारण था और उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से इस दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने भारी बारिश में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और शोकग्रस्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने शोकोद्गार में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये तीनों जमीन से जुड़े नेता थे और सादगी भरा जीवन इनका रहा है। उन्होंने तीनों विधायकों को श्रद्धांजलि दी। नाचन के विधायक विनोद कुमार , विधायक रणधीर शर्मा , चंद्रशेखर, राकेश जम्वाल ने भी शोकोद्गार में हिस्सा लिया और तीनों पूर्व विधायकों के निधन पर शोक जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ने पर संघ ने किया वीरेंद्र कंवर को सम्मानित

ऊना: बजट 2022-23 में पंचायत चौकीदारों का मानदेय 900 रुपए बढ़ाकर 5400 रुपए करने पर पंचायत चौकीदार संघ ने आज थाना कलां में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सम्मानित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना के तहत चंबा के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर दमन रवाना

उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान और नए अनुभव ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का करेंगे भ्रमण, 7 अप्रैल तक चलेगा शैक्षणिक टूर एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में युवक की हत्या के बाद भड़का महिलाओं का गुस्सा, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो पुलिस का किया विरोध

दाड़ला कॉलोनी में नशेड़ियों की आवाजाही का आरोप; महिलाओं ने कहा—बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई एएम नाथ। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!