अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

by

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15 दिन की रिमांड की मांग की।

हालांकि, कोर्ट ने 11 दिन की रिमांड मंजूर की. जब एनआईए की टीम अनमोल को लेकर कोर्ट पहुंची तो सुनवाई इन कैमरा यानी अदालत के बंद कक्ष में हुई।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए ने कोर्ट से कहा कि अनमोल बिश्नोई से हिरासत में पूछताछ करनी जरूरी है. 15 से ज्यादा हत्याकांड और 20 से ज्यादा अपहरण, धमकी और हिंसा को घटनाओं से अनमोल का सीधा संबंध होने के सुराग और सबूत हैं. इसके खिलाफ भारत के दो-दो पासपोर्ट यानी फर्जी पासपोर्ट रखने का भी मामला है।

रिमांड शीट में दर्ज है अनमोल के खिलाफ आरोपों का ब्योरा

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ आरोपों का ब्योरा एनआईए की रिमांड शीट में दर्ज है. हिरासत में पूछताछ से ही पता चलेगा कि इन घटनाओं में उसके साथी, गुर्गे और आका कौन-कौन हैं. फाइनेंस कहां से और कैसे आता था? उसके राज उगलने से ही कई मामलों का खुलासा होगा और सवालों के जवाब मिलेंगे।

अनमोल 2022 से फरार था और अमेरिका में रह रहा था. जिस फर्जी पासपोर्ट की मदद से वह अमेरिका गया था, वह फरीदाबाद के पते पर था. अनमोल मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है. उसका असली नाम अनमोल उर्फ भानू है. पिता का नाम लविंद्र कुमार है।

बाबा सिद्दीकी और सलमान केस में भी आरोपी

अनमोल बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है. सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में भी उसका नाम है. 29 मई 2022 को मनसा में मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. अनमोल और गोल्डी ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

वहीं, 12 अक्टूबर 2024 में मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई.इसकी साजिश भी अनमोल बिश्नोई ने रची थी. इसके साथ ही इसी साल अप्रैल में एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में भी अनमोल का नाम सामने आया था. फायरिंग के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह हमला अनमोल बिश्नोई के इशारे पर ही किया गया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

83 पंचायतों में चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल हुए रवाना : मतदान दलों में कुल 1928 अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी रहेंगे तैनात

एएम नाथ।  हमीरपुर 24 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार सायं 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की अध्यक्षता : लोकसभा चुनाव में विकलांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध करवाने  को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा 27 मार्च :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर आज एसीसीएइ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज धीमान को महिला आयोग की सदस्य किया नियुक्त

एएम नाथ।  हमीरपुर 25 नवंबर। नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कश्मीर की डॉ. राज धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी के 6 पदों के लिए काउंसलिंग 6 अप्रैल को

ऊना, 25 मार्च: कला अध्यापकों की दिव्यांग श्रेणी में 6 पदों के लिए काउंसलिंग 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। सभी अभ्यार्थी निर्धारित तिथि को अपने...
Translate »
error: Content is protected !!