83 पंचायतों में चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल हुए रवाना : मतदान दलों में कुल 1928 अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी रहेंगे तैनात

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 24 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार सायं 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 482 मतदान दलों को रविवार को ही रवाना कर दिया गया।
इन मतदान दलों में एक-एक पीठासीन अधिकारी और 3-3 मतदान अधिकारियों सहित कुल 1928 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
पहले चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 117 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 101 बूथ, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों में 51 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 92 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 77 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन पंचायतों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीवी-सिनेमा शो और सार्वजनिक बैठकों इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा। 48 घंटे की इसी अवधि के दौरान इन पंचायतों में शराब की बिक्री और वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, बार, क्लब, मैरिज पैलेस और अन्य सार्वजनिक एवं निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी शराब के वितरण पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने, मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
26 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा इस प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की है।
——–
जिला हमीरपुर में पहले चरण में 26 मई को इन 83 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान :
1. जंगलरोपा
2. टिक्कर डिडवीं
3. धरोग
4. धनेड़
5. उखली
6. कुठेड़ा
7. मझोग सुल्तानी
8. रोपा
9. गसोता
10. पंधेड़
11. नारा
12. पांडवीं
13. देई का नौण
14. खनौली
15. बजरोल
16. भटेड़
17. जंदड़ू
18. नाड़सीं
19. संगरोह कलां
20. पटनौण
21. करियाली
22. दरोगण पत्ती कोट
23. हड़ेटा
24. गोईस
25. मनसाई
26. जोल सप्पड़
27. ग्वालपत्थर
28. कश्मीर
29. उट्टप
30. बड़ा
31. मैड़ (नादौन ब्लॉक)
32. गलोड़ खास
33. फाहल
34. सनाही
35. बैहरड़
36. कमलाह
37. टिल्लू
38. चौड़ू
39. पनियाली
40. करंडोला प्लासी
41. जीहण
42. नघूं
43. रैल
44. खैरी
45. बैरी
46. डूहक
47. रंगड़
48. ठाणा धबड़ियाणा
49. मनिहाल
50. बडे़ई
51. पनोह
52. धमरोल
53. सधरियाण
54. कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक)
55. धीरड़
56. लझियाणी
57. नंधन
58. चंबोह
59. डाडू
60. अमरोह
61. दरब्यार
62. कंजयाण
63. पट्टा
64. करहा
65. टिक्कर बुहला
66. टिक्करी मिन्हासा
67. बिझड़ी
68. लोहडर
69. मझियाणी
70. रैली
71. टिप्पर
72. पाहलू
73. कलौहण
74. जजरी
75. घोड़ी धबीरी
76. ज्योली देवी
77. कड़साई
78. कोहडरा
79. महारल
80. दंदवीं
81. कुलहेड़ा
82. जनैहण
83. सौर
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसआईएस सिक्योरिटी में भर्ती के लिए मैगा रोजगार मेला 7 को: अपनीत रियात

होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस. सिक्योरिटी में भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मैगा रोजगार मेला लगाया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास!

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम गांव चोभूगला (ब्रेही पंचायत) से स्नेहा पुत्री लेहरू राम की प्रतिभाशाली पुत्री ने बेंगलुरु में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!