जिला बिलासपुर की 182 ग्राम पंचायतों के 1140 वार्ड में तीन चरणों में सम्पन्न होंगे चुनाव : पंचायतीराज संस्थाओं के तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न करवाने को मतदान दल रवाना

by
विकास खंड सदर से 127, झंडुता से 101, घुमारवीं से 147 तथा श्री नैना देवी जी से 53 मतदान दल हुए रवाना
एएम नाथ।  बिलासपुर, 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर की 182 ग्राम पंचायतों के 1140 वार्ड में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न करवाने के लिए आज मतदान दलों को संबंधित विकास खंड मुख्यालयों से पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। जिला बिलासपुर में तीन चरणों 26, 28 तथा 30 मई को मतदान करवाया जाना हैं। जिसमें 26 मई को पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों के कुल 428 वार्डों, 28 मई को दूसरे चरण में 62 ग्राम पंचायतों के कुल 386 वार्डों तथा 30 मई को तीसरे चरण में 58 ग्राम पंचायतों के कुल 326 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुल 62 ग्राम पंचायतों जिनमें झंडूता विकास खण्ड की 15 पंचायतों के 101 वार्ड, घुमारवीं विकास खण्ड की 21 ग्राम पंचायतों के 147 वार्ड, श्री नैना देवी जी विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों के 53 वार्ड तथा सदर विकास खण्ड की 17 ग्राम पंचायतों के 127 वार्ड शामिल है।
इसी तरह दूसरे चरण में जहां कुल 62 ग्राम पंचायतों जिनमें झंडूता विकास खण्ड की 15 पंचायतों के 95 वार्ड, घुमारवीं विकास खण्ड की 21 ग्राम पंचायतों के 133 वार्ड, श्री नैना देवी जी विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों के 53 वार्ड तथा सदर विकास खण्ड की 17 ग्राम पंचायतों के 105 वार्ड शामिल हैं, तो वहीं तीसरे चरण में कुल 58 ग्राम पंचायतों जिनमें झंडूता विकास खण्ड की 15 पंचायतों के 87 वार्ड, घुमारवीं विकास खण्ड की 21 ग्राम पंचायतों के 63 वार्ड, श्री नैना देवी जी विकास खण्ड की 07 ग्राम पंचायतों के 37 वार्ड तथा सदर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों के 79 वार्ड शामिल है।
पंचायत चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए विकास खंड सदर की 49 ग्राम पंचायतों के लिए 127 मतदान दलों, झंडूता विकास खंड की 45 ग्राम पंचायतों के लिए 101, घुमारवीं विकास खंड की 63 ग्राम पंचायतों के लिए 147 तथा श्री नैना देवी जी विकास खंड की 25 ग्राम पंचायतों के लिए 53 मतदान दलों को सरकारी बसों के माध्यम से रवाना किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकास खंड में 10 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व में रखा गया है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भी प्रत्येक मतदान दल के साथ भेजा गया है। जिसमें सामान्य मतदान केंद्र में एक, संवेदनशील मतदान केंद्र में दो तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्र में एक सुरक्षा कर्मी के साथ पुलिस विभाग का एक वरिष्ठ कर्मी को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रातः 7 बजे से अपराहन् 3 बजे तक करवाया जाएगा। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान सम्पन्न होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी जबकि पंचायत समिति तथा जिला परिषद की मत पेटियों को संबंधित विकास खंड में स्थापित स्ट्रांग रूम लाया जाएगा तथा 31 मई को निर्धारित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित , सांसद कंगना रनौत ने की अध्यक्षता

मंडी 29 अक्टूबर:  सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में बुधवार को मंडी में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी,सरकाघाट के विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हुई पार्टी की बड़ी बैठक : 10 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का हो जाएगा चयन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें देशभर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला : गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए के बैग को भी उठा कर फरार

काला अंब : नाहन नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!