पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल : सीएम मान ने गोल्डी की तारीफ करते हुए उन्हें पंजाब के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उत्साह से भरपूर व्यक्ति बताया

by

चंडीगढ़: कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि गोल्डी के आप में शामिल होने से आप मजबूत होगी। दलवीर गोल्डी के साथ उनके परिवार के सदस्य और उनके समर्थक भी आप में शामिल हुए। संगरूर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिए जाने और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दिए जाने के बाद गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने गोल्डी को युवा और ऊर्जावान बताते हुए कहा कि ईमानदार, युवा और पंजाब के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले ऊर्जावान लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सीएम मान ने गोल्डी की तारीफ करते हुए उन्हें पंजाब के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उत्साह से भरपूर व्यक्ति बताया हैं।

बता दें, दलवीर सिंह गोल्डी साल 2017 के दौरान हलका धूरी से विधायक बने। साल 2022 दौरान मौजूदा सीएम भगवंत मान के खिलाफ हलका धूरी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर दलवीर सिंह गोल्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन सिमरनजीत सिंह मान के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दलवीर सिंह गोल्डी काे उम्मीद थी कि उन्हें लोकसभा चुनाव दौरान उम्मीदवार घोषित किया जाएंगा, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा काे टिकट दी, जिस कारण दलवीर सिंह गोल्डी ने इस्तीफ देने का फैसला लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
article-image
पंजाब

कानून और समाज’ पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र, होशियारपुर के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में, ‘कानून और समाज’ पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की ग्रिफ्तारी के विरोध में डीएमएफ व ग्रामीण मजदूर यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर l भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बेगमपुरा बसाने के लिए संगरूर शहर के निकट जींद रियासत की 927 एकड़ भूमि पर पहुंच रहे भूमिहीन मजदूरों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने...
Translate »
error: Content is protected !!